- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Leopards Terrorize The Fields Of Balapur In Akola District With Frequent Sightings In The Wadegaon Batwadi Area Raising Fears Among Farmers
अकोला जिला के बालापुर के खेतों में तेंदुए की दहशत, वाडेगांव बटवाडी क्षेत्र में बार-बार दिखने से किसानों में भय
- Written By: रूपम सिंह
Akola News: बालापुर के वाडेगांव-बटवाडी खेतों में तेंदुए की बार-बार मौजूदगी से किसानों व मजदूरों में दहशत, रबी सीजन के बीच ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल खोज अभियान व सुरक्षा बंदोबस्त की मांग की हैं।

बालापुर में तेंदुए का आतंक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Leopard Attack Balapur: अकोला जिला के बालापुर तहसील के वाडेगांव-बटवाडी खेत परिसर में तेंदुए के दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाडेगांव के पूर्व उपसरपंच अरुण पलसकार ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे वे वाडेगांव-बटवाडी खेत मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर सामने आवाज की दूरी पर तेंदुआ दिखाई दिया, जो तुरंत पास के खेत में लगी तुअर की फसल में घुस गया।
बार-बार दिखने से किसानों में भय
इससे पहले 18 जनवरी को भी बटवाडी खेत परिसर में दो तेंदुओं को किसानों द्वारा देखे जाने की सूचना मिली थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से बालापुर तहसील के बटवाडी, चिंचोली, पिंपलगांव, तामसी और वाडेगांव खेत क्षेत्रों में किसानों और खेत मजदूरों के बीच भारी दहशत बनी हुई है।
ये भी पढ़े: अकोली जहांगीर में जंगली सूअरों का आतंक, महिला पर हमला खेतों और ग्रामीणों में दहशत
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में एकल महिला नीति बनाने की तैयारी, 25 जून तक मांगे गए सुझाव, जनता से सहयोग की अपील
अकोला में ऑटो में महिलाओं के पर्स उड़ाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार, यवतमाल के 7 आरोपी चढ़े एलसीबी के हत्थे
अकोला में गजानन पतसंस्था घोटाला: 10 संचालकों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!
अकोला में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की कमी, हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट
वन विभाग से बंदोबस्त की मांग
वर्तमान में रबी सीजन की फसलों की मशागत का काम जोरों पर है, जिसके कारण खेतों में किसानों और मजदूरों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में तेंदुए का खुलेआम विचरण किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल खोज अभियान चलाकर तेंदुए का बंदोबस्त किया जाए।
पूर्व उपसरपंच अरुण पलसकार ने भी कहा कि 20 जनवरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में डर बढ़ गया है और तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए का सुरक्षित स्थानांतरण या निगरानी व्यवस्था नहीं होती, तब तक खेतों में काम करना जोखिम भरा बना रहेगा।
Leopards terrorize the fields of balapur in akola district with frequent sightings in the wadegaon batwadi area raising fears among farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट, स्मृति मंधाना की फिफ्टी के बाद ऋचा घोष ने खेली तूफानी पारी
Jun 14, 2026 | 08:59 PM14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
Jun 14, 2026 | 08:52 PMTamil Nadu Politics: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब इस सहयोगी पार्टी ने छोड़ा साथ
Jun 14, 2026 | 08:48 PMAmeesha Patel Film Gadar: ‘गदर’ का रिकॉर्ड अब भी कायम! फुटफॉल आंकड़ों को लेकर अमीषा पटेल ने किया बड़ा दावा
Jun 14, 2026 | 08:39 PMसावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
Jun 14, 2026 | 08:27 PMPetrol Diesel Price: क्या और महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के खेल पर मंत्री सुरेश गोपी का बड़ा बयान
Jun 14, 2026 | 08:13 PMबागी TMC सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर आई सामने, 19 सांसदों के शामिल होने का दावा; जानें कौन-कौन पहुंचा
Jun 14, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM














