Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: मंदिर से चांदी के मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 60 हजार का माल किया बरामद

Akola Police News: अकोट फाईल पुलिस ने ग्राम उगवा के कालिंका माता मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश किया है। आरोपी गणेश बकाल को गिरफ्तार कर चांदी के मुकुट और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 23, 2026 | 08:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Crime News: अकोट फाईल पुलिस ने लगातार दो चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम उगवा स्थित कालिंका माता मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 60 हजार रु. का माल बरामद किया है। शिकायतकर्ता आदित्य केने 32, निवासी उगवा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में स्थित कालिंका माता मंदिर से कालिंका माता और गणेश मूर्ति के चांदी के मुकुट, जिनकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये थी, अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए।

इस मामले में अकोट फाईल पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 305 ड के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने विशेष पथक गठित कर तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच तेज की। अकोट शहर, चोहोटा बाजार, अकोट फाईल क्षेत्र और वाशिम जिले के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गणेश बकाल 31, निवासी तिवली, तह. मालेगांव, जि. वाशिम को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और बताया कि चांदी के मुकुट उसने सांगवी मोहाडी फाटे के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपा रखे हैं। पुलिस ने मौके से 15 हजार रु. के दो चांदी के मुकुट बरामद किए। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल क्र.एमएच 37 एम 4826 जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये है, भी जब्त की गई। इस तरह कुल मिलाकर 60 हजार रु. का माल पुलिस ने बरामद किया।

सम्बंधित ख़बरें

पहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन

स्कूल के पेड़ काटकर बेचने का आरोप: पालांदूर के प्रभारी मुख्याध्यापक के खिलाफ वन अपराध दर्ज, अनशन की चेतावनी

मुंबई में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम; आरपीएफ ने महिला गिरोह की 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार

अकोला में मानसून में निर्बाध बिजली के लिए महावितरण का ‘देखभाल अभियान’ तेज; 352 फीडरों पर काम पूरा

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी गजानन पडघन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक रहिम शेख, एएसआई अनिस पठान, पुलिस अमलदार प्रशांत इंगले, योगेश काटकर, संतोष चिंचोलकर, हर्षल श्रीवास, गिरीश तिडके, लीलाधर खंडारे और ओम बेनिवाड ने की।

Akola police arrest thief temple silver crown theft recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 07:35 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.