अकोला में नर्सिंग छात्रा की खुदकुशी, आर्थिक तंगी ने छीन ली मासूम जान, वॉचमैन पिता ने कॉलेज पर लगाए गंभीर आराेप

Nursing Student Suicide: नीट विवाद के बीच महाराष्ट्र के अकोला से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी और कॉलेज की बढ़ी फीस के तनाव में एक होनहार नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
Akola Nursing Student Suicide Case
अकोला की छात्रा भूमिका धबडघाव (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Nursing Student Suicide Case: नीट परीक्षा विवाद के बाद विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक और आर्थिक दबाव को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के अकाेला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां उच्च शिक्षा का सपना देख रही एक नर्सिंग छात्रा ने कथित रूप से आर्थिक तंगी और बढ़ती शैक्षणिक फीस के दबाव में आत्महत्या कर ली। यह घटना जठारपेठ क्षेत्र स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के समीप गणराय अपार्टमेंट में हुई। मृतक छात्रा की पहचान भूमिका धबडघाव (20) के रूप में हुई है।

पिता वॉचमैन और मां घरों में करती थी काम

मूल रूप से वाशिम जिले के मालेगांव की रहने वाली भूमिका अकोला में GNM नर्सिंग की सेकंड ईयर की छात्रा थी। बहुत मुश्किल हालात के बावजूद उसने पढ़ाई का रास्ता चुना था। उसके पिता वॉचमैन का काम करते हैं, जबकि उसकी मां घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती हैं।

घटना स्थल पर पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

अकाेला पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार भूमिका एक साधारण परिवार से थी। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भूमिका का सपना डॉक्टर बनने का था। उसने नीट परीक्षा भी दी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने नर्सिंग की पढ़ाई का मार्ग चुना।

छात्रा के पिता ने कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप

खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद छात्रा के माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे। भूमिका के पिता का आरोप है कि कॉलेज ने शुरू में तो कम फीस बताई थी, लेकिन बाद में फीस बढ़ा दी गई। परिवार के अनुसार, भूमिका इस बात को लेकर बहुत परेशान थी कि उसकी पढ़ाई और उसके छोटे भाई के भविष्य की वजह से उसके माता-पिता पर कितना आर्थिक बोझ पड़ रहा था। उसके पिता का कहना है कि परिवार की आर्थिक तंगी और पढ़ाई का खर्च बढ़ने की वजह से वह मानसिक तनाव में थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com