Akola Social Justice News: अकोला जिला सूचना कार्यालय एवं सहायक आयुक्त समाजकल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 मार्च तक उपविभागीय कार्यालय परिसर में सामाजिक न्याय योजनाओं का छायाचित्र प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी छायाचित्र, सूचना फलक और दृकश्राव्य साधनों के जरिए दी जाएगी। नागरिकों, विद्यार्थियों व अधिकारियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है।
महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समाजसेवक डॉ. धनंजय नालट को वर्ष 2021-22 का ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व्यसनमुक्ति सेवा पुरस्कार’ घोषित किया गया है। डॉ. नालट ने पिछले 20 वर्षों में 5000 से अधिक कार्यशालाओं और जनजागृति कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को व्यसनमुक्ति का संदेश दिया है। पुरस्कार वितरण समारोह 26 मार्च को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित होगा।
अकोला शहर के राजे शिवाजी चौक स्थित आई तुलजाभवानी मंदिर, शिवसेना वसाहत में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
कथा का वाचन ह.भ.प. लक्ष्मण महाराज आनंदे द्वारा संगीतमय शैली में किया जाएगा। सप्ताहभर कीर्तन, भजन व भारुड जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि समापन 4 अप्रैल को शोभायात्रा और महाप्रसाद के साथ किया जाएगा।