Akola News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से ज्वार की फसल में आग
21 अप्रैल को शेलूबाजार के पास खरबी पिंप्री में बिजली के शॉर्ट सर्किट से ज्वार की फसल में आग लग गई। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार से मदद की मांग की गई है।
Akola News: समीपवर्ती खरबी पिंप्री में 21 अप्रैल को खेत से गुजर रहे बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस आग में किसान विट्ठल ठाकरे और नीलेश ठाकरे की कटी हुई ज्वार की फसल जलकर राख हो गई. बिजली के केबल से अचानक निकली चिंगारी सूखी फसल में फैल गई और कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया.
आसपास के किसान और नागरिकों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक करीब एक एकड़ क्षेत्र की ज्वार की फसल राख हो चुकी थी. इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
ज्वार रबी की मुख्य फसल है और कटाई के समय हुए इस नुकसान ने किसानों पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. इसके साथ ही खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइप और कुछ खेती के उपकरण भी आग में जल गए.
सम्बंधित ख़बरें
मुरबाड तथा अंबरनाथ की सीमा पर है MIDC का बारवीं बांध, पर्यटन क्षेत्र बनने के लिए
अकोला CA पेशे में AI की भूमिका पर सेमिनार, 2027 के बाद क्वालिफाई होने वाले सदस्य होंगे पूरी तरह ‘AI रेडी’
भाईंदर: अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, गुप्त कमरे से 13 लड़कियां रेस्क्यू
लातूर के आवासीय विद्यालय में दिव्यांग छात्र से मारपीट, शिक्षक और सुरक्षाकर्मी पर केस दर्ज
परेशान किसानों ने सरकार से मांग की है कि तुरंत पंचनामा कर नुकसान का सही आकलन किया जाए और आर्थिक मदद दी जाए.
