किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अकोला के शंकर नगर में अज्ञात बदमाशों ने किराना दुकान और घर पर पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Akola News: अकोट फैल पुलिस थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी. इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक दूकान और घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इससे दूकान और घर को नुकसान पहुंचा तथा नागरिकों में भय का वातावरण बन गया. घटना के बाद सुबह आरोपी फिर से दूकान पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को धमकी दी कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो हत्या कर देंगे.
घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां और पत्थरबाजी साफ दिखाई दे रही है. इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में आसानी होगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
नागरिकों का आक्रोश इस घटना से शंकर नगर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बदमाश बारबार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. नागरिकों ने कहा कि रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है.
नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं कि वह इस दहशत को कैसे नियंत्रित करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाता है.
