अकोला महानगरपालिका तस्वीर (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

राजनीतिक वर्चस्व के लिए बदला अकोला मनपा के जोन का भूगोल; नागरिकों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासनिक सुविधा ताक पर

Akola Politics News: अकोला मनपा में राजनीतिक लाभ के लिए जोन की भौगोलिक रचना में बड़ा बदलाव किया गया है। सत्ताधारी गुट के इस निर्णय से प्रशासनिक कामकाज जटिल होने और नागरिकों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

रूपम सिंह

Akola Municipal Corporation News: अकोला शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए जोन व्यवस्था को सरल बनाने के बजाय, अधिक से अधिक जोन में अपना सभापति चुनने की राजनीतिक गणित साधने के उद्देश्य से महानगरपालिका में सत्ताधारी शहर सुधार आघाड़ी ने जोन और प्रभागों में बदलाव किए हैं। इस फेरबदल से नागरिकों की समस्याएं सुलझने के बजाय और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मनपा चुनावों के बाद सत्ता में आते ही शहर सुधार आघाड़ी ने यह बदलाव किया है। पहली ही सर्वसाधारण सभा में इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर दबाव बढ़ा है। जोनवार समितियों की स्थापना की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई,

लेकिन प्रक्षेत्र निश्चित करते समय राजनीतिक वर्चस्व बनाए रखने के लिए भौगोलिक रचना में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। इस राजनीति के कारण पूर्व की सुविधाजनक रचना बदल गई है, जिससे अकोला के नागरिकों को अब प्रशासनिक कामकाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। आरोप है कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए प्रशासनिक सुविधा की अनदेखी की गई है।

जोन में इस प्रकार किए गए बदलाव

  • पूर्व जोन से प्रभाग क्रमांक 6 और 12 हटाए गए। दक्षिण जोन का प्रभाग क्रमांक 14 अब पूर्व जोन में शामिल किया गया। पूर्व जोन के प्रभाग 6 और 12 तथा दक्षिण जोन का प्रभाग 18 अब पश्चिम जोन में जोड़े गए।
  • नई रचना के अनुसार, दक्षिण जोन में प्रभाग क्रमांक 15, 16, 18, 19 और 20 शामिल किए गए है। इस विसंगत रचना के कारण नागरिकों को अपने जोन कार्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा।
  • इसके चलते प्रशासनिक सुविधा की अनदेखी कर केवल राजनीतिक वर्चस्व कायम रखने का आरोप अब जोर पकड़ रहा है।
जोन का नाम हुए प्रमुख बदलाव संभावित प्रभाव
पूर्व जोन प्रभाग 6 और 12 हटाए गए; प्रभाग 14 को जोड़ा गया। भौगोलिक तालमेल बिगड़ा।
पश्चिम जोन पूर्व के प्रभाग 6, 12 और दक्षिण का प्रभाग 18 शामिल। क्षेत्र का दायरा अत्यधिक बढ़ा।
दक्षिण जोन अब प्रभाग 15, 16, 18, 19 और 20 का समावेश। कार्यालय तक पहुँचने के लिए लंबा सफर।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला