अकोला मनपा चुनाव में रिकॉर्ड नामांकन, 80 सीटों के लिए 643 उम्मीदवार मैदान में, रोमांचक हुआ मुकाबला
Akola Municipal Election: अकोला मनपा चुनाव में जबरदस्त मुकाबले के संकेत हैं। 80 सीटों के लिए 643 नामांकन दाखिल हुए हैं। कई प्रभागों में 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 15 जनवरी को होगा।
- Written By: आकाश मसने
अकोला महानगरपालिका (सोर्स: साेशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation Election Nominations Update: अकोला महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को भारी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। देर रात तक चुनाव कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनपा की 80 सीटों के लिए कुल 643 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। महानगर के कुछ प्रभागों में तो 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे इस बार का चुनाव सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए बेहद कड़ी टक्कर वाला रहने वाला है।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अकाेला मनपा ने 6 जोन में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की थी। अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए समर्थकों के साथ ढोल-ताशों की गूंज में नामांकन दाखिल किए। 2017 के बाद पहली बार मनपा का आम चुनाव हो रहा है। 15 जनवरी 2026 को 20 प्रभागों की 80 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना होगी।
प्रभागवार अब तक की नामांकन स्थिति
| प्रभाग क्रमांक | अ | ब | क | ड | कुल नामांकन |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 13 | 5 | 9 | 8 | 35 |
| 2 | 13 | 9 | 9 | 22 | 53 |
| 7 | 7 | 8 | 6 | 6 | 27 |
| 8 | 5 | 7 | 7 | 12 | 31 |
| 9 | 9 | 8 | 8 | 13 | 38 |
| 10 | 3 | 6 | 7 | 7 | 23 |
| 11 | 12 | 5 | 5 | 9 | 31 |
| 12 | 10 | 3 | 9 | 13 | 35 |
| 13 | 16 | 6 | 7 | 16 | 45 |
| 14 | 13 | 8 | 20 | 16 | 57 |
| 15 | 6 | 5 | 6 | 10 | 27 |
| 16 | 8 | 6 | 8 | 6 | 28 |
| 17 | 5 | 14 | 11 | 12 | 42 |
| 18 | 10 | 16 | 11 | 13 | 50 |
| 19 | 8 | 7 | 3 | 4 | 22 |
| 20 | 7 | 4 | 4 | 5 | 20 |
यह भी पढ़ें:- अमरावती के अंबादेवी मंदिर को बड़ा तोहफा: चिखलदरा में 3 एकड़ जमीन मुफ्त देने पर फडणवीस सरकार की मुहर
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन पत्र दाखिल : 23 से 30 दिसंबर 2025
- छानबीन : 31 दिसंबर 2025
- नामांकन वापसी : 2 जनवरी 2026
- चिह्न वितरण व अंतिम सूची : 3 जनवरी 2026
- मतदान : 15 जनवरी 2026
- मतगणना : 16 जनवरी 2026
महानगरपालिका चुनाव के लिए कब होगा मतदान?
बता दें कि नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 2 जनवरी है। ऐसे में किस वार्ड में कितने उम्मीदवार बचेंगे यह 2 जनवरी के बाद ही तय होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन 16 जनवरी को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को समाप्त हुई थी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी है, जबकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।
