Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा की ‘क्लब टेंडर’ नीति से विकास कार्य ठप: बड़े ठेकेदारों की मनमानी और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 14, 2026 | 08:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका प्रशासन द्वारा अपनाई गई क्लब टेंडर नीति के कारण शहर के विकास कार्यों की स्थिति अस्तव्यस्त हो गई है।

एक ही टेंडर में कई कामों को शामिल करने से बड़े ठेकेदारों को लाभ मिला है, जबकि स्थानीय छोटे ठेकेदारों पर भूखमरी की नौबत आ गई है। वर्कऑर्डर मिलने के बावजूद बड़े ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं, जिससे शहर के विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।

प्रशासन ने कामों का एकीकरण कर क्लब टेंडर निकाले, जिससे केवल गिनेचुने बड़े ठेकेदारों को ही काम मिला। इन ठेकेदारों ने अपनी सुविधा अनुसार काम शुरू किया और कई जगह सड़कें खोदकर छोड़ दीं या सामग्री डालकर काम अधूरा छोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर पुलिस का डिजिटल धमाका: नंदनवन थाने से AI की शुरुआत, अब 1 घंटे का काम मात्र 4 मिनट में होगा पूरा

यवतमाल: स्कूल की जमीन की नीलामी के दौरान हंगामा, केंद्र प्रमुख की आँखों में मिर्च फेंककर की बेरहमी से मारपीट

नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप

अकोला: गैस एजेंसियों पर तीसरे दिन भी भारी भीड़, व्यावसायिक सिलेंडर बंद होने से होटल व्यवसायी चूल्हे पर निर्भर

दर्जे में भी समझौता कर निकृष्ट गुणवत्ता के काम सामने आ रहे हैं। कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी होने के बावजूद ठेकेदारों के दबाव के कारण वे कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।

मनपा सर्कल में यह चर्चा है कि वरिष्ठों से कनिष्ठ स्तर तक कमीशन का बंटवारा तय है, जिसके चलते ठेकेदारों पर सख्ती करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है।

सामान्य नागरिकों के सवाल अनसुने शहर में सड़क, नालों और अन्य नागरिक सुविधाओं के काम अधूरे रहने से अकोला के नागरिकों में तीव्र रोष है। लोग पूछ रहे हैं कि काम कब शुरू होगा और जो काम हुआ वह इतनी जल्दी क्यों खराब हो गया।

नागरिकों के दबाव में जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों के बीच छुपे रिश्तों के कारण आम जनता के सवालों को दरकिनार किया जा रहा है।

इस तरह क्लब टेंडर नीति ने अकोला मनपा में अनियमितता और अव्यवस्था को जन्म दिया है। इसका सीधा असर शहर के विकास और करदाताओं पर पड़ रहा है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या इस मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी या नहीं।

कैप्शन: अकोला. मनपा प्रवेश द्वार. फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 59

Category: akola

Akola municipal corporation club tender policy scam stalled development

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 07:27 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharahstra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.