अकोला LCB की मुर्तिजापुर में कार्रवाई, देशी, विदेशी शराब का माल जब्त

Akola LCB's action in Murtijapur, goods of country and foreign liquor seized
Published on: 
Updated on: 

अकोला. घट स्थापना निमित्त मुर्तिजापुर विभाग में पेट्रोलिंग करने के दौरान गोपनीय सूचना मिलने पर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के निर्देश पर मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम धानोरा बु. निवासी अनिकेत उर्फ भावेश राठोड (27) के घर पर छापेमारी कर देशी, विदेशी शराब का माल बरामद किया.

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के घर से 84 हजार रू. मूल्य की 90 मिली की संतरा शराब की 2400 नग बोतल, 16,800 रू. मूल्य की 180 मिली की संतरा शराब की 240 नग बोतल इसी तरह 5 हजार रू. मूल्य की 90 मिली 7 स्टार 200 नग बोतल और 7,200 रू. मूल्य की मैकडॉल विदेशी शराब इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 13 हजार रू. मूल्य का शराब का स्टाक जब्त किया है. पुलिस ने माल जब्त कर माल सहित आरोपी को मुर्तीजापुर ग्रामीण पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंद दिया है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, सहायक पुलिस निरीक्षक कैलास भगत, पुलिस अंमलदार दशरथ बोरकर, प्रमोद डोईफोडे, गोकुल चव्हाण, अन्सार अहमद, सतीश पवार, चालक प्रशांत कमलाकर ने की है. 

Navbharat Live
navbharatlive.com