लाड़की बहन योजना की E KYC शुरू करने की मांग, अकोला में NCP (SP) का धरना, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

Ladki Behna Yojana E KYC: अकोला में एनसीपी-शरदचंद्र पवार ने लाड़ली बहन योजना की बंद ई-केवाईसी शुरू करने और रुका आर्थिक लाभ पात्र महिलाओं के खातों में जमा करने की मांग की।
Demand to start E KYC Ladki Bahin Yojana
लाडकी बहन योजना की E-KYC शुरू करनें की मांग(फोटो नवभारत)
Updated on

Akola Ladki Behna Yojana E KYC: मुख्यमंत्री मेरी लाड़की बहन योजना की बंद पड़ी ई-केवाईसी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, ई-केवाईसी के अभाव में रुका हुआ पात्र महिलाओं का आर्थिक लाभ पूर्ववत करने तथा लंबित राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार, अकोला महानगर की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना आंदोलन किया गया।

E-KYC की प्रक्रिया बंद होने के कारण

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के अकोला पश्चिम अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में एक विशाल धरना आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर सरकार का ध्यान अपनी गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

महिलाओं का कहना है कि E-KYC की प्रक्रिया बंद होने के कारण, पात्र होने के बावजूद अनेक महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है और उनका रुका हुआ आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

महिलाओं की समस्या गंभीरता से लें

बंद पड़ी ई-केवाईसी प्रक्रिया को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। जिन पात्र महिलाओं का आर्थिक लाभ रुका हुआ है, उसे जल्द से जल्द बहाल कर उनके खातों में स्थानांतरित किया जाए। फिरोज खान ने चेतावनी दी है कि यदि पात्र महिलाओं की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने कहा कि लाड़की बहन योजना अनेक महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा है। लेकिन ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद होने के कारण अनेक पात्र महिलाएं इसे पूरा नहीं कर पा रही हैं। परिणामस्वरूप कुछ लाभार्थी महिलाओं का आर्थिक लाभ रुक गया है।

Demand to start E KYC Ladki Bahin Yojana
भामरागड़ में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव, डॉ. ने किया गड़चिरोली रेफर पर गर्भवती महिला ने रास्ते में ही तोड़ा दम

E-KYC के अभाव में लाभ नहीं रोका जाए

सरकार से मांग की गई कि E-KYC प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, पात्र महिलाओं को इसे पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए, ई-केवाईसी के कारण रुका लाभ पूर्ववत किया जाए और लंबित राशि का भुगतान किया जाए।

इस अवसर पर मोहम्मद उमर फारूक, हुसैन खान, सैयद मोहसिन, फिरोज भाई, सैयद रिजवान, आकाश बुंदेले, शैलेश गजभिये, कार्तिक देशमुख, वेद ठाकरे, संकेत चोपडे, नितेश बोराखडे सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com