- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Jal Jeevan Mission Stalled Payment Issue Contractors Protest
अकोला: भ्रष्टाचार और भुगतान की भेंट चढ़ा ‘जल जीवन मिशन’, करोड़ों के काम अधूरे; प्यासे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अकोला में जल जीवन मिशन योजना ठप, ठेकेदारों को भुगतान न मिलने से ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है।

Akola Water Crisis: जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना अकोला जिले में ठप पड़ती नजर आ रही है। पिछले दो वर्षों से ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिलने के कारण कई तहसीलों में कार्य बंद हो चुके हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो गया है।
हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। गर्मी के मौसम में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं, जहां नागरिकों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
निकृष्ट कार्य और अधूरे प्रकल्प
बार्शीटाकली तहसील के पिंजर गांव के समीप निहिदा क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां ठेकेदार द्वारा प्रारंभ से ही घटिया स्तर का कार्य किए जाने के आरोप हैं, जिसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, काम पूर्ण किए बिना ही बड़ी राशि निकाली गई, जबकि संबंधित ठेकेदार अब पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
अकोला में जनजागृति अभियान शुरू, समय पर मुफ्त उपचार और सही पोषण से संभव है टीबी का पूर्ण उन्मूलन
महज एक सांसद नहीं, शिक्षा महर्षि भी थे मेघे; जानें कैसे उन्होंने वर्धा को बनाया उच्च शिक्षा का एक बड़ा केंद्र
अमरावती शहर की लाइफलाइन सिंभोरा डैम का जलस्तर घटा, गहरा सकता है जलसंकट
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिला परिषद जलापूर्ति विभाग और जल जीवन मिशन के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में मौन साधे हुए हैं।
कार्रवाई का अभाव, संदेह गहराया
अब तक न तो किसी प्रकार की जांच शुरू हुई है और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। प्रशासन की निष्क्रियता से पूरे मामले पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।
ईमानदार ठेकेदार भी प्रभावित
दूसरी ओर, कई ठेकेदारों ने भुगतान के लिए आंदोलन, निवेदन और उपोषण का सहारा लिया, लेकिन उन्हें भी बकाया राशि नहीं मिली। परिणामस्वरूप उनके कार्य भी बंद हो गए हैं।
स्थिति यह बन गई है कि जहां निकृष्ट कार्य करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, वहीं ईमानदारी से काम करने वाले ठेकेदारों को भी भुगतान नहीं मिल रहा।
प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग
इन परिस्थितियों के चलते आम नागरिकों के मूलभूत अधिकार—पेयजल—पर संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
मांग की जा रही है कि बकाया भुगतान जल्द किया जाए, निकृष्ट कार्यों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा अधूरे प्रकल्पों को शीघ्र पूरा कराया जाए।
अन्यथा, आने वाले दिनों में जनआक्रोश तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
Akola jal jeevan mission stalled payment issue contractors protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
निवेशकों का धन वसूलने के लिए MPID कानून में संशोधन, छह माह में होगी संपत्ति कुर्क, सीएम फडणवीस का ऐलान
Mar 24, 2026 | 09:27 PM‘न डरें, न घबराएं…तेल और गैस का पूरा भंडार’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच सरकार ने जारी किया ताजा अपडेट
Mar 24, 2026 | 09:20 PM‘मान न मान, मैं मेजबान’; ईरान-US जंग रोकने के लिए कूद पड़ा पाकिस्तान, ‘चौधरी’ बनने की फिराक में शहबाज
Mar 24, 2026 | 09:17 PMपॉलिटिक्स में कभी पूर्णविराम नहीं… एकनाथ शिंदे ने कुछ इस अंदाज़ में दी उद्धव ठाकरे को विदाई
Mar 24, 2026 | 09:11 PMरिंकू सिंह की चमकी किस्मत, KKR में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर संभालेंगे टीम की कमान
Mar 24, 2026 | 09:10 PMवर्सोवा-बांद्रा सी-लिंक परियोजना से प्रभावितों को राहत, मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए अध्ययन टीम का गठन
Mar 24, 2026 | 08:59 PMकर्ज,गृहक्लेश और कंगाली से कैसे बचें? रामनवमी की पूजा में श्रीराम को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीष!
Mar 24, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














