अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध, मनोज खंडेलवाल फिर बने अध्यक्ष
Akola Industries Association: अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 39वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। मनोज खंडेलवाल को फिर से अध्यक्ष चुना गया।
Industry Association Election (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Industry News: अकोला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 39वीं वार्षिक आमसभा उद्योजक भवन, अप्पू चौक स्थित एसोसिएशन कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। सभा में वर्ष 202628 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
मनोज खंडेलवाल को पुनः अध्यक्ष, नरेश बियाणी को उपाध्यक्ष, कमलेश अग्रवाल को सहउपाध्यक्ष, नितिन बियाणी को सचिव, राहुल मित्तल को सहसचिव तथा अविनाश भाला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 20 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ निखिल अग्रवाल, रितेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अकोला उद्योग जगत में सर्वसम्मति
बियाणी ने वर्ष 202425 एवं 202526 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही 31 मार्च 2026 तक का लेखा परीक्षण प्रतिवेदन, वर्ष 202526 का आयव्यय विवरण तथा वर्ष 202627 का अनुमानित बजट सभा के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सदस्यों द्वारा पूछे गए आर्थिक विषयों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर कोषाध्यक्ष ने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश
Bhandara News: वैनगंगा नदी में तेज बहाव से ट्रैक्टर डूबा, ग्रामीणों ने चालक की बचाई जान
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई टीम का गठन
मंच पर एसो। की ओर से सांसद अनूप धोत्रे का मनोज खंडेलवाल ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार का सम्मान नरेश बियाणी ने किया। इस अवसर पर एसो। की वर्ष 2026 की वार्षिक स्मारिका का विमोचन सांसद अनूप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, पंकज कुमार तथा पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
ये भी पढे़: अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
बुलेटिन समिति के कृष्णा खटोड़, शुभम खंडेलवाल, तुषार चांडक और किशोर अग्रवाल की भी सराहना की गई। उद्योगों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध अनूप धोत्रेसांसद अनूप धोत्रे ने कहा कि अकोला के औद्योगिक विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है।
वार्षिक आमसभा में निर्विरोध चुनाव संपन्न
उन्होंने बताया कि पायलट ट्रेनिंग प्रोजेक्ट के लिए निधि स्वीकृत हो चुकी है, नई एमआईडीसी के लिए भूमि नियोजन का प्रस्ताव प्रक्रिया में है तथा शिवनीशिवापुर गुड्स रेलवे टर्मिनल का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।
विधायक रणधीर सावरकर ने एमआईडीसी को जोड़ने वाले 300 फीट चौड़े मार्ग को मंजूरी मिलने तथा औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
