अकोला में HPV टीकाकरण अभियान तेज, छात्राओं को गर्भाशय मुख कैंसर से बचाव की जानकारी
Cervical Cancer Prevention: अकोला जिले में HPV टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं को गर्भाशय मुख कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। विवेकवर्धिनी विद्यालय, भांबेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Health Awareness Program (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola HPV Vaccination: गर्भाशय मुख के कैंसर जैसे गंभीर रोग से बालिकाओं को सुरक्षित रखने हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को जिले में उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क दिया जा रहा है।
शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक जनजागृति अभियान चला रहा है। इस अंतर्गत पालक सभा, समूह बैठकें, शालेय स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों तक एचपीवी टीके का महत्व पहुँचाया जा रहा है।
छात्राओं को दी HPV वैक्सीन की जानकारी
इसी उपक्रम के तहत विवेकवर्धिनी विद्यालय, भांबेरी में छात्राओं के लिए विशेष जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अस्पताल, अकोला के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. बापूराव पवार के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में समुपदेशक ज्योति गवई ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को एचपीवी टीकाकरण का महत्व, गर्भाशय मुख के कैंसर से होने वाले संरक्षण तथा समय पर टीकाकरण कराने के लाभ विस्तार से समझाए।
सम्बंधित ख़बरें
मेयर के पत्र पर तत्काल कार्रवाई, CM की अध्यक्षता में संभाजीनगर नई जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक 15 जुलाई को
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
TET में मराठी अनिवार्य करने पर विवाद, महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ा हुआ कर्नाटक विद्यावर्धक संघ
महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही से 17 महीने खड़ा रहा 83 करोड़ का हेलीकॉप्टर, CAG ने लगाई फटकार
ये भी पढ़े: मानसून में समंदर न उगल दे कचरा! BJP विधायक अमित साटम की BMC से बड़ी मांग, तटों को बचाने का आया धांसू प्लान
कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की अपील
कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, डायरिया की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का मार्गदर्शन भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस जनजागृति उपक्रम से पालकों और छात्राओं में एचपीवी टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। पात्र बालिकाओं से अपील की गई कि वे इस निःशुल्क टीकाकरण का लाभ लेकर गर्भाशय मुख के कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा कवच प्राप्त करें।
