Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला निकाय चुनाव में प्रचार की रफ्तार तेज, सड़क-पानी के मुद्दों पर गरमाया माहौल

Akola Elections News: अकोला जिले की छह नगरपरिषदों में चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। हिवरखेड में पहली बार नगरपरिषद चुनाव हो रहा है, जहां सड़क और पानी मुख्य मुद्दे हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 26, 2025 | 06:11 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Council Elections: अकोला जिले की पांच नगरपरिषद और एक नगरपंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 26 नवंबर से प्रचार को असली रंगत मिलने की संभावना है, लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों और नगराध्यक्ष व नगरसेवक पद के उम्मीदवारों ने अपने स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है।

इस प्रचार में स्थानीय विकास के मुद्दों को दरकिनार कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अधिक दिखाई दे रहा है। वहीं नेताओं की लड़ाई में कार्यकर्ता उपेक्षित नजर आ रहे हैं।

हिवरखेड में बनेंगी पहली महिला नगराध्यक्ष

हिवरखेड में पहली बार नगर परिषद चुनाव हो रहा है, इसलिए नागरिकों को पहली नगराध्यक्ष से सर्वांगीण विकास की अपेक्षा है। यहां भाजपा, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। पूर्व में यहां का जिला परिषद गट भाजपा के पास था, लेकिन 2010 के दशक में वंचित बहुजन आघाड़ी की सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष बनी थीं।

हिवरखेड को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए 2019 में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था और अब नगरपरिषद अस्तित्व में आने के बाद पहली चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है।

रास्ते और पानी मुख्य मुद्दे

नवगठित हिवरखेड नगर परिषद में सड़कें और पेयजल की समस्या सबसे गंभीर है। यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है और कई क्षेत्रों में नागरिकों को आज भी पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसलिए चुनाव प्रचार में सड़क और पानी का मुद्दा प्रमुख रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा का महासंग्राम: बसपा-कांग्रेस की एंट्री से दिलचस्प होगी प्रभाग 5 की चुनावी जंग

नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

अकोट विधानसभा क्षेत्र में हिवरखेड, तेल्हारा और अकोट नगर परिषद आती हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले, कांग्रेस दूसरे और वंचित बहुजन आघाड़ी तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार नगरपरिषद चुनाव में भाजपा विधायक के साथ कांग्रेस और वंचित नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Akola hivarkhed nagarparishad election sadak pani issues 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला में पीएम आवास योजना-2 के 174 घर मंजूर, अब तक 2646 लोगों को मिला आशियाना

2

अकोला के बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने DBT से बांटे 201 करोड़

3

निर्दलीय व पैनल उम्मीदवारों की बढ़ी टेंशन, प्रत्यक्ष जनसंपर्क पर ज़ोर, मुद्दों पर ठोस चर्चा का अभाव

4

Bhandara Politics: भगवा लाकर विकास दोगुना करें, एकनाथ शिंदे ने भंडारा में किया संबोधन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.