अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
Akola Temperature Record: अकोला में रविवार को तापमान 46.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ता है। गर्मी के कारण लोग घरों में कैद हैं और पानी की टंकियों में पानी उबल रहा है।
Heatwave Maharashtra 2026: अकोला रविवार को अकोला का तापमान सबसे आगे रहा। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान जहां 27.5 डिसे पर था वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 46.9 डिसे पर पहुंच गया है। जबकि शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिसे पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिसे रहा।
इस तरह इस समय शहर तथा जिले में गर्मी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से यहां तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तापमान 43.07 डिसे तथा न्यूनतम तापमान 27.5 डिसे था और गुरुवार को को अधिकतम तापमान 44.3 डिसे तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिसे था और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिसे और न्यूनतम तापममान 27.5 डिसे पर पहुंच गया।
इसी तरह शनिवार को तापमान 45.6 डिसे पर पहुंच गया। शायद इसी कारण से दोपहर के समय बाजारपेठ क्षेत्र सूने पड़े रहते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। दोपहर को सड़के रहती है सूनीअब तापमान 46.9 डिसे पर पहुंच गया है। इसी कारण दोपहर के समय शहर की सारी सड़कें सूनी पड़ी देखी जा सकती हैं। इसी तरह बाजारपेठ क्षेत्रों में भी शाम 7 बजे तक लोग दिखाई नहीं देते हैं। इसी तरह लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों में दोपहर भर पानी उबलता रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना, समय पर कर्ज चुकाने पर मिलेगी डबल ब्याज सवलियत
कपास बीज की मांग में बड़ी वृद्धि, अकोला जिले में खरीप हेतु 7.25 लाख पैकेटों का नियोजन
रेल इंजन पर रील्स बनाना पड़ा महंगा, मुर्तिजापुर निवासी रील क्रिएटर को न्यायालय ने सुनाई सजा
समृद्धि महामार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटना, टायर फटने से गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल
आप बेसिन का नल खोलकर मुंह नहीं धो सकते हैं पानी इतना गर्म हो जाता है। बेसिन के पानी में ठंडा पानी मिलाकर ही उसका उपयोग किया जा सकता है। इस भीषण गर्मी, उमस और तापमान के कारण लोग हलाकान हो गये हैं। लोगों के घरों में एसी, कूलर लगातार शुरूइस समय इस भीषण गर्मी के कारण लोगों के घरों में सुबह 11 बजे से लेकर देर रात तक कूलर शुरु रहते हैं।
आर्थिक रूप से संपन्न वर्ग के लोगों के यहां एसी का लगातार उपयोग शुरू है। इस वर्ष इस भीषण गर्मी के कारण एसी और कूलर की जमकर बिक्री शुरू है। कुल मिलाकर इस समय भीषण गर्मी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है।
बेड की संख्या इस तरह जिला सर्वोपचार अस्पताल 30 बेडउप जिला अस्पताल 10 बेडग्रामीण अस्पताल 05 बेडप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 02 कोटखाली पेट घर से बाहर न निकलेंइन भीषण गर्मी के दिनों में सभी लोगों ने भरपूर पानी पीना चाहिए, इसी तरह सभी का काम है कि, अपने घर से बिना कुछ खाये, खाली पेट घर से बाहर न निकलें, कुछ न कुछ खाकर ही धूप में जाएं।
इन दिनों में इलेक्ट्रोलाईट का अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि, इन गर्मी के दिनों में तरबूज खाएं, क्यों कि इस में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रोलाईट रहता है और इसका सेवन शुगर पेशंट भी कर सकते हैं।
| दिन | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| बुधवार | 43.07°C | 27.5°C |
| गुरुवार | 44.3°C | 26.7°C |
| शुक्रवार | 45.0°C | 27.5°C |
| शनिवार | 45.6°C | 26.5°C |
| रविवार | 46.9°C | 27.5°C |
