- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Gram Panchayat Bypoll 2026 13 Sarpanch 139 Seats Voting 28 April
अकोला जिले की 76 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव का ऐलान, 13 सरपंच समेत 139 पदों पर होगा मतदान
76 ग्राम पंचायतों के उपचुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन 7 से 13 अप्रैल तक। मतगणना 29 अप्रैल को होगी।

Akola News: इस्तीफा, निधन और अयोग्यता जैसी वजहों से रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्य और डायरेक्ट सरपंच पदों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया है.
जिले की 76 ग्राम पंचायतों में 13 सरपंच पद और 126 सदस्य पदों सहित कुल 139 रिक्त स्थानों पर चुनाव होंगे. कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी. 15 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी, जबकि 17 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिन्हों का वितरण होगा.
मतदान 28 अप्रैल को होगा और मतगणना 29 अप्रैल को की जाएगी. विशेष रूप से 13 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा. इनमें तेल्हारा तहसील का हिंगणी खु, अकोट तहसील के धारगड, वडाली सटवाई, धामणगाव, बांबर्डा, मुर्तिजापुर तहसील का वडगाव, अकोला तहसील के भौरद व सांगवी मोहाडी, बार्शीटाकली तहसील के परंडा, जनुना, उजलेश्वर तथा पातुर तहसील के गोंधलवाडी व तुलंगा खु शामिल हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
जिलाधिकारी वर्षा मीना ने सभी प्रशासनिक तंत्रों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव आयोग की सूचनाओं का कड़ाई से पालन किया जाए और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो. चुनावी प्रक्रिया के चलते गांव स्तर पर राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है.
Akola gram panchayat bypoll 2026 13 sarpanch 139 seats voting 28 april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














