

Injured Youth Admitted Akola Hospital: अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के हिवरखेड के समीप बोरव्हा गांव के पास नाले में मवेशी चराने गए दो युवकों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगे के उपचार के लिए अकोला लाया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक मवेशी चराने नाले के किनारे गए थे।
तभी दबे पांव बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर निरीक्षण किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का वातावरण है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है तथा बताया है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है और कहा है कि वन विभाग क्षेत्र में तेंदुए के आने की सूचना पहले ही जारी करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सीधे दिखाई नहीं दिया, लेकिन हिरन का शिकार किए जाने के प्रमाण और उसके अवशेष मिले। साथ ही गीली जमीन वाले स्थानों पर तेंदुए के पदचिह्न भी पाए गए। पिछले एक वर्ष से बटवाडी, तामसी, चिंचोली गणू, पिंपलगांव और मन नदी के किनारे की झाड़ियों में तेंदुए की मौजूदगी समय-समय पर किसानों और ग्रामीणों के ध्यान में आ रही है। इसके चलते किसानों और खेतमजूरों में भय का वातावरण फैल गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने कई बार पालतू पशुओं पर भी हमला किया है। अकोला वन विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती हलचल को लेकर चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
बालापुर तहसील के बटवाडी बु गांव में किसान कार्तिक आखरे के केले के बगीचे में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गहन खोजबीन की। वनपरिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में वनरक्षक एस.एस. तायडे, एन.एस. सालवे, वाहन चालक यशपाल इंगोले और तुषार आवारे ने बगीचे में तेंदुए की तलाश की।