-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola E Ration Card Digitization 52000 Beneficiaries E Kyc Mandatory
अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज
- Written By: प्रिया जैस
E-KYC Ration Card Akola: अकोला में राशन कार्ड का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण; 52 हजार लाभार्थियों को मिले ई-राशनकार्ड। ई-केवाईसी न कराने पर कट सकता है नाम। फर्जी कार्डों की जांच शुरू।

राशन कार्ड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akola e-Ration Card 2026: महाराष्ट्र में अब कागजी राशन कार्ड की जगह ई-राशनकार्ड शुरू की गई है। अकोला जिले में जनवरी 2026 के अंत तक कुल 4,56,190 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से 52,063 लाभार्थियों को ई-राशनकार्ड वितरित किए गए हैं। इसमें नए और पुराने दोनों प्रकार के कार्ड बदले गए हैं। अब राशन कार्ड का शत प्रतिशत डिजिटलीकरण हो चुका है।
भौतिक कार्ड की छपाई बंद कर दी गई है और ई-राशनकार्ड व ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी न करने पर राशन बंद हो सकता है या नाम हटाया जा सकता है। जिले में 52 हजार से अधिक लाभार्थियों को ई-राशनकार्ड दिए गए हैं, जिससे राशन कार्ड से जुड़ा काम आसान हुआ है। हालांकि, फर्जी कार्ड वितरण का मामला सामने आने से जांच भी शुरू हो गई है।
मुख्य बिंदु :
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
मिशन सुधार के तहत अपात्र और फर्जी कार्डधारकों के नाम हटाए जा रहे हैं। 99% से अधिक राशन कार्ड आधार से जुड़े हैं। वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत प्रवासी मजदूर देशभर में कहीं भी राशन ले सकते हैं। 2025 से पात्र परिवारों को सीधे लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रति माह 1000 मिलने की संभावना है। एक ही व्यक्ति के नाम कई जगह दर्ज होने पर उसे हटाया जा रहा है और नोटिस भेजी जा रही है।
अकोला में अनियमितता
जिले में बनावट ई-राशनकार्ड का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपूर्ति विभाग के दलालों ने फर्जी दस्तावेज, नकली हस्ताक्षर और सील का उपयोग कर कार्ड बांटे। इस पर तहसील स्तर पर जांच शुरू है।
यह भी पढ़ें – क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास
राशन कार्ड के प्रकार :
पीला कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे अत्यंत गरीब परिवारों के लिए।
केसरी कार्ड : सामान्य परिवारों के लिए, जिनकी आय 15,000 से 1 लाख तक।
सफेद कार्ड : गरीबी रेखा से ऊपर, आय 1 लाख से अधिक वाले परिवारों के लिए।
राशन कार्ड का उपयोग :
राशन लेने के अलावा यह निवास प्रमाण, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जरूरी है।
Akola e ration card digitization 52000 beneficiaries e kyc mandatory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














