Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में E-Bus सेवा पर संकट; फंड की कमी से चार्जिंग स्टेशन का काम अटका, अब दिवाली के बाद ही मिलेंगी बसें

Maharashtra E-Bus News: अकोला में फंड की कमी से ई-बस चार्जिंग स्टेशन का काम धीमा हो गया है। केंद्र और राज्य से पूरी निधि न मिलने के कारण 41 ई-बसों का परिचालन अब दिवाली के बाद ही शुरू हो पाएगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Apr 07, 2026 | 02:51 PM

अकोला में ई-बस सेवा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola E-Bus Service News: अकोला शहर में ई-बस सेवा शुरू करने के लिए बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन का काम केंद्र और राज्य सरकार से निधि न मिलने के कारण धीमा पड़ गया है महानगरपालिका को शहर बस परिवहन के लिए 41 ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैटरी पर चलेंगी जिससे प्रदूषण कम होगा। इसके लिए खडकी क्षेत्र में तीन एकड़ जमीन पर चार्जिंग स्टेशन और डेपो का निर्माण शुरू है।

चार्जिंग स्टेशन हेतु एक्सप्रेस फीडर की आवश्यकता थी।इसके लिए 33 केवी केंद्र से सब ट्रांसफार्मर लगाकर एक किलोमीटर तक केबल बिछाई गई। इस पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च हुए। साथ ही 1 हजार केवी के 3 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।

स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर सड़क का कांक्रीटीकरण भी किया गया जिस पर 6 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस योजना में केंद्र सरकार का हिस्सा 6 करोड़, राज्य सरकार का 4 करोड़ और अकोला महानगरपालिका का 3.42 करोड़ रुपये है। लेकिन अब तक केंद्र से केवल 3 करोड़ मिले हैं और राज्य से कोई निधि नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ऑनलाइन बिजनेस की धूम, तेजी से बढ़ रहे हैं सैलर्स, फीस घटने से व्यापारियों की हुई चांदी

ई-पंचनामा से लेकर बाढ़ नियंत्रण तक, मुख्यमंत्री फडणवीस की कैबिनेट बैठक में 5 ऐतिहासिक फैसले

नागपुर जिला अस्पताल ने रचा इतिहास, महज 8 महीनों में 1 लाख मरीजों का इलाज; जानें क्या हैं नई सुविधाएं

नागपुर विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही! छात्र प्रेजेंट था फिर भी मार्कशीट में दिखाया ‘Absent’, करियर पर संकट

 E-Bus सेवा में होगा विलंब

निधि अभाव के कारण चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने में समय लगेगा। जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक मनपा को ई-बसें नहीं

ये भी पढ़ें :- यवतमाल में वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘नरेंद्र कब मिलेगा सिलेंडर’ आंदोलन; महिलाओं ने चूल्हे पर बनाई झुणका-भाकर

2.44 करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि

अकोला मनपा को इस योजना में 3.42 करोड़ रुपये का हिस्सा देना था। लेकिन बस डेपो की जमीन बाढ़ क्षेत्र में आने से तकनीकी जांच और स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करना पड़ा। इससे अनुमानित खर्च में 2.44 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि हुई है। यह अतिरिक्त खर्च भी मनपा को ही वहन करना होगा।

मिलेंगी, इस वजह से नागरिकों को अकोला ई-बस सेवा  (Akola E-Bus Service) का लाभ दिवाली के बाद मिलने की संभावना है। वर्तमान में प्रशासकीय भवन की नींव, अग्निशमन टंकी, भूमिगत जल टंकी, वर्कशॉप, आंतरिक सड़कें, पार्किंग शेड और सबस्टेशन उपकरण जोड़ने का काम जारी है।

Akola e bus service delayed charging station fund crunch diwali launch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Bus Services
  • Electric Bus
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.