अकोला में तत्काल स्थापित हो सूखा नियंत्रण वॉर रूम विधायक हरीश पिंपले ने जिलाधिकारी से की मांग

Akola Murtizapur Drought War Room: अकोला में कम बारिश से सूखा जैसी स्थिति को देखते हुए विधायक हरीश पिंपले ने जिलाधिकारी से सूखा नियंत्रण वॉर रूम शुरू करने की मांग की है।
Akola Drought Control Room
अकोला में सूखा- विधायक हरीश पिंपले सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Akola Drought Control Room: अकोला जिले में कम और असमान बारिश से उत्पन्न सूखा जैसी स्थिति को देखते हुए विधायक हरीश पिंपले ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सूखा नियंत्रण वॉर रूम स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने मुर्तिजापुर और बार्शीटाकली तहसीलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की रोजाना समीक्षा, फसल नुकसान और पंचनामों की निगरानी तथा पानी-चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

सूखा नियंत्रण वॉर रूम की मांग

कम बारिश के कारण अकोला जिले में सूखा जैसी स्थिति को लेकर प्रशासन से तत्काल निगरानी व्यवस्था बनाने की मांग उठी है। विधायक हरीश पिंपले ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला कलेक्टर कार्यालय में सूखा नियंत्रण वॉर रूम शुरू करने की मांग की है।

विधायक ने मुर्तिजापुर और बार्शीटाकली तहसीलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति की रोजाना समीक्षा तथा शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव दिया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विधायक ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण फसलों को नुकसान, पेयजल संकट तथा पशुओं के लिए चारा और पानी की समस्या सामने आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को भी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन के अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

Akola Drought Control Room
देवेंद्र फडणवीस योगी बनने की कोशिश न करें, CJP को पुलिस नोटिस पर भड़के अभिजीत दीपके; चंद्रपुर मे गरमाई राजनीति

शिकायत से समाधान तक बने सिस्टम

विधायक ने प्रस्तावित वॉर रूम के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का तत्काल पंजीयन करने और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने की मांग की है। शिकायत भेजे जाने के बाद उस पर हुई कार्रवाई की नियमित निगरानी भी की जाए, ताकि शिकायत प्राप्ति से समाधान तक पूरी प्रक्रिया प्रभावी तरीके से संचालित हो सके।

उन्होंने प्रत्येक तहसील के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके मोबाइल नंबर और संपर्क व्यवस्था सार्वजनिक करने का भी सुझाव दिया है।

फसल नुकसान और पंचनामों की समीक्षा

सूखे से प्रभावित किसानों की फसलों के पंचनामे, नुकसान का आकलन, सरकारी सहायता और कृषि संबंधी योजनाओं की नियमित समीक्षा करने की मांग ज्ञापन में की गई है।

इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और जलापूर्ति योजनाओं में आने वाली समस्याओं का संबंधित विभागों के समन्वय से तत्काल समाधान करने पर जोर दिया गया है।

Akola Drought Control Room
कोंकण राजस्व विभाग के 39 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति, कर्मचारियों में खुशी

पशुओं के चारे-पानी की व्यवस्था

सूखे की स्थिति को देखते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। आवश्यकता पड़ने पर चारा छावनियां शुरू करने, चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का सुझाव विधायक ने दिया है।

रोज तैयार हो डेली सिचुएशन रिपोर्ट

विधायक हरीश पिंपले ने प्रस्तावित वॉर रूम के माध्यम से जिले की सूखा जैसी स्थिति पर प्रतिदिन डेली सिचुएशन रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की है।

किसी क्षेत्र में स्थिति गंभीर होने पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। जरूरत पड़ने पर जिला कलेक्टर कार्यालय में 24 घंटे या आवश्यकता के अनुसार विस्तारित समय तक वॉर रूम संचालित करने के लिए आवश्यक अधिकारी-कर्मचारी, दूरभाष संपर्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com