कोंकण राजस्व विभाग के 39 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति, कर्मचारियों में खुशी

Maharashtra Revenue Department: कोंकण राजस्व विभाग के 39 कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के फैसले से लंबे समय से जारी इंतजार खत्म हुआ।
39 employees of the Konkan Revenue Department promoted to the post of Naib Tehsildar
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Konkan Revenue Employees Promotion: कोंकण विभाग के राजस्व विभाग में कार्यरत 39 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। सहायक राजस्व अधिकारी और मंडल

अधिकारी संवर्ग के इन कर्मचारियों को नायब तहसीलदार (गट-ब, राजपत्रित) पद पर पदोन्नत किया गया है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिली है।

राजस्व मंत्री का निर्णय

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निर्णय के बाद पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई।

कुल 39 कर्मचारियों में 13 को नियमित पदोन्नति, 13 को तदर्थ (एडहॉक) पदोन्नति दी गई है। वहीं, पहले तदर्थ आधार पर नायब तहसीलदार बनाए गए 13 कर्मचारियों की पदोन्नति अब नियमित कर दी गई है।

39 employees of the Konkan Revenue Department promoted to the post of Naib Tehsildar
MPSC Protest: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- छात्रों को असामाजिक तत्व न समझें, निष्पक्ष परीक्षा सरकार का फर्ज

इसके अलावा 9 सहायक राजस्व अधिकारियों और 4 मंडल अधिकारियों सहित 13 कर्मचारियों को तदर्थ पदोन्नति मिली है। इसी तरह वर्ष 2023-24 की चयन सूची के आधार पर पहले तदर्थ पदोन्नति प्राप्त कर चुके 10 सहायक राजस्व अधिकारियों और 3 मंडल अधिकारियों की पदोन्नति को वर्ष 2025-26 की चयन सूची में उपलब्ध पदों पर नियमित किया गया है।

39 employees of the Konkan Revenue Department promoted to the post of Naib Tehsildar
देवेंद्र फडणवीस योगी बनने की कोशिश न करें, CJP को पुलिस नोटिस पर भड़के अभिजीत दीपके; चंद्रपुर मे गरमाई राजनीति

पदोन्नति समिति की सिफारिश

यह पूरी प्रक्रिया कोंकण विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर की गई। पदोन्नति में 1 जनवरी 2025 की अंतिम वरिष्ठता सूची को आधार बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ कर्मचारियों की अनदेखी न होने और संबंधित न्यायालयीन मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहने जैसी शर्तें भी लागू की गई हैं।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पदोन्नति से कर्मचारियों को सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और इससे राजस्व विभाग का कामकाज अधिक प्रभावी होगा। इसका लाभ नागरिकों को बेहतर और तेज राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com