Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए UDID कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया में आएगी तेजी

  • Author By Manish Vishwabhno | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 04:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Social Welfare News: अकोला जिले के दिव्यांग बांधवों को शासकीय योजनाओं का सुचारु लाभ मिल सके, इसके लिए यूडीआईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विधायक रणधीर सावरकर ने दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित दिव्यांग सशक्तिकरण जायजा बैठक में उन्होंने यह बात कही। बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे, सहायक आयुक्त दिव्यांग सशक्तिकरण डॉ. तुषार जाधव, तहसीलदार गौरी धायगुडे, अधीक्षक शाम धनमने तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और दिव्यांग सेवा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध होइस बैठक में दिए गए निर्देशों का उद्देश्य दिव्यांग बांधवों को योजनाओं का लाभ शीघ्र और सुगमता से उपलब्ध कराना है। यूडीआईडीआधार लिंकिंग प्रक्रिया तेज होने से दिव्यांगों को शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। विधायक रणधीर सावरकर के मार्गदर्शन और प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता से जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंउन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं, नए से शुरू किया गया दिव्यांग सहायक पोर्टल, यूडीआईडी कार्ड को आधार से लिंक करना और पंजीयन प्रक्रिया सेतु केंद्रों के माध्यम से शीघ्र पूर्ण की जानी चाहिए। तालुका और ग्राम पंचायत स्तर पर मार्गदर्शन शिविर व मेले आयोजित किए जाएं। तालुकानुसार दिव्यांग बोर्ड द्वारा जांच कर प्रमाणपत्र वितरित किए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

ST Bus Fare Hike: गर्मी की छुट्टियों में ST का सफर हुआ महंगा, 15 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ; जानें नई दरें

भंडारा: 2.61 लाख पशुओं को मिली डिजिटल पहचान, पोर्टल पर डेटा ऑनलाइन, अब एक क्लिक पर पूरी कुंडली उपलब्ध

नवी मुंबई: 22 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा मंडल के विभागीय अध्यक्ष राजेंद्र आहिरे गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

दर्यापुर में गैस के लिए हाहाकार; सुबह से कतारों में खड़े नागरिक, शीतल गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

यूडीआईडी कार्ड प्राप्त करने में होने वाली देरी कम करने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएं।यूडीआईडी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य जिन लाभार्थियों ने यूडीआईडी कार्ड को आधार से लिंक कर लिया है और जिनका प्रमाणपत्र स्थायी है, उन्हें अनुदान मिलता रहेगा। वहीं जिनके पास अस्थायी प्रमाणपत्र है, उन्हें पुनः जांच कराना आवश्यक होगा।

सहायक आयुक्त डॉ. तुषार जाधव ने बताया कि दिव्यांग लाभार्थियों को किसी भी योजना से वंचित न रहने देने के लिए शासन ने दिव्यांग सहायक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर सभी योजनाओं के आवेदन उपलब्ध हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। जिनके पास यह प्रमाणपत्र है, उन्हें पोर्टल पर पंजीयन कर लेनी चाहिए।

Akola disabled empowerment meeting udid aadhaar link randhir savarkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.