अमरावती

दर्यापुर में गैस के लिए हाहाकार; सुबह से कतारों में खड़े नागरिक, शीतल गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

दर्यापुर में गैस की कमी से नागरिक परेशान, प्रशासन की खामोशी पर उठे सवाल। महिलाएं और बुजुर्ग घंटों कतार में खड़े।

रूपम सिंह

Amravati LPG Delivery Issue News: दर्यापुर शहर में एक बेहद चिंताजनक और संतापजनक स्थिति पैदा हो गई है। घरेलू गैस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए नागरिकों को कड़कड़ाती ठंड और कड़ी धूप में तड़के सुबह से ही सड़कों पर लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। शीतल गैस एजेंसी के कथित लापरवाह से ग्राहकों को परेशानी हो रही है।

कभी आसानी से मिलने वाली डोरस्टेप गैस डिलीवरी सेवा अब पूरी तरह से चरमरा गई है। नागरिकों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिलता। एजेंसी के फोन नहीं उठाए जाते और कार्यालय जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अपनी दिहाड़ी और जरूरी काम छोड़कर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।

शिकायतों का अंबार लगने के बावजूद अन्न एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जनता अब खुलेआम पूछ रही है कि क्या प्रशासन नागरिकों की तकलीफों से ज्यादा एजेंसी के हितों की रक्षा कर रहा है।

दर्यापुर में गैस सिलेंडर की किल्लत अत्यंत चिंताजनक है। बुजुर्गों और महिलाओं को सुबह से कतारों में लगना पड़ रहा है। यदि प्रशासन ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए और स्थिति नहीं सुधारी, तो हमें कड़ा आंदोलन करना होगा।

अंकुश पाटिल कावडकर, जिला प्रमुख, युवा सेना

तहसील कार्यालय दर्यापुर के अन्न एवं आपूर्ति अधिकारी महाजन ने बताया कि शीतल गैस एजेंसी पर प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन त्रुटि के कारण व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें