Akola News: पंजीयन और सरकारी योजनाओं में दिक्कत, अकोला निर्माण मजदूरों ने स्थायी सहायक श्रम आयुक्त मांगा

Akola Construction Workers: अकोला में निर्माण मजदूरों ने स्थायी सहायक श्रम आयुक्त नियुक्त करने की मांग की है। कामगारों ने पंजीयन, नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं में आ रही दिक्कतें बताईं।
akola construction workers permanent assistant labour commissioner demand
अकोला निर्माण मजदूर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola Construction Workers Association: अकोला इमारत एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याणकारी मंडल के जिला कार्यालय में स्थायी सहायक श्रम आयुक्त नियुक्त किया जाए, ऐसी मांग अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजुर एसोसिएशन की ओर से की गई है। वर्तमान में प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त सप्ताह में केवल एक दिन कार्यालय में उपस्थित रहते हैं।

इसके कारण निर्माण कामगारों को पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालयीन कामकाज के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे रोजाना मजदूरी पर निर्भर कामगारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

akola construction workers permanent assistant labour commissioner demand
Akola News: बुनियादी ढांचे से सुधरी यातायात की स्थिति, पर अधूरे प्रोजेक्ट्स और अतिक्रमण अब भी बड़ी चुनौती

अकोला निर्माण मजदूरों को राहत की मांग

कामगारों ने छात्रवृत्ति, प्रसूति लाभ, अंतिम संस्कार सहायता, बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, गृह उपयोगी सामग्री किट तथा सुरक्षा किट जैसी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया सरल करने की मांग भी की है। ऑनलाइन प्रक्रिया में लंबी तारीखें मिलने तथा जटिल दस्तावेजों की मांग के कारण कामगारों को काफी परेशानी हो रही है। कामगारों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए कार्यालयीन कामकाज का उचित नियोजन, प्रभावी मार्गदर्शन तथा कल्याणकारी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन आवश्यक है।

स्थायी सहायक श्रम आयुक्त नियुक्त करने की अपील

इसलिए अकोला जिला कार्यालय में स्थायी सहायक श्रम आयुक्त की नियुक्ति की जाए, ऐसी मांग एसोसिएशन ने की है। यह मांग अकोला बिल्डिंग पेंटर्स बांधकाम मजुर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शैलेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में सचिव पंचशील गजघाटे, महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा ढिसाले, भास्कर सोनवणे, प्रकाश तेलगोटे, निशिकांत सरदार, अनिल येलकर, सचिन तायडे, अजिंक्य सूर्यवंशी, सुनील तायडे, संदीप नरवणे, विशाल घायवट, उद्धव ढिसाले, कुणाल नागदिवे और प्रशिक गुलदे ने की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com