अकोला के जिलाधिकारी वर्षा मीणा की सख्त चेतावनी: MIDC के कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदार होंगे, ब्लैक लिस्ट
Akola MIDC News: जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने MIDC के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और स्ट्रीट लाइट ठीक न होने तक भुगतान रोकने के कड़े निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला के जिलाधिकारी वर्षा मीणा की सख्त चेतावनी तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Akola District Industry Mitra Committee News: अकोला औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र, 100 फीट कनेक्ट सड़क और स्वतंत्र पानी की पाइप लाइन जैसे अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाएगा।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में एमआईडीसी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
वर्षा मीणा ने MIDC के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई
इस बैठक में महानगर पालिका आयुक्त डा. सुनील लहाने, अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रमोद गायकवाड, जिला उद्योग केंद्र के महाव्यवस्थापक संतोष बनसोड, विदर्भचेंबर ऑफ कॉमर्स के निकेश गुप्ता, अकोला औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल, लघुउद्योग भारती के पंकज बियाणी और आशीष चंदाराणा, एमआईडीसी के प्रादेशिक अधिकारी राजेंद्र जाधव, केदार पवार, महावितरण की अधीक्षक अभियंता प्रतीक्षा शंभरकर,साबांवि कार्यकारी अभियंता प्रसाद पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में उद्योग वृद्धि के लिए प्रयास करने पर जोर वर्षा मीणा जिलाधिकारी ने कहा कि महान प्रकल्प से एमआईडीसी तक पानी की पाइप लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण होना चाहिए। शासन को भेजे गए प्रस्तावों का सक्षम रूप से अनुसरण किया जाए। साथ ही सीएफसी सेंटर और उद्योग भवन के लिए विद्युत आपूर्ति की आवश्यक मंजूरी तुरंत प्राप्त कर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने उद्योजक बंधुओं की समस्याओं को दूर कर जिले में उद्योग वृद्धि के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। औद्योगिक परिसर में कई स्ट्रीट लाइट बंद पाए गए, जिन्हें तुरंत चालू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि जब तक पथदीप चालू नहीं होते, तब तक ठेकेदारों का भुगतान रोका जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
भारी बारिश से फसल बर्बाद, फिर भी नहीं मिला बीमा; मानोरा के किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
यह भी पढ़ें:- अकोला मनपा में सफाई ठेके में बड़ा घोटाला? कर्मचारियों के नाम पर हर माह 48 लाख का फर्जीवाड़ा
समन्वय के साथ कार्य करें
बैठक में नगरविकास विभाग की बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी नगररचना सहायक संचालक सादिक अली ने दी। उन्होंने बताया कि भवन नक्शा मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अंत में उद्योग केंद्र के अधीक्षक भगवंत अनवाणे ने उपस्थित सभी अधिकारियों और उद्योजकों का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने एमआईडीसी क्षेत्र के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने और उद्योग वृद्धि के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
