Akola Traffic Jam News: अकोला शहर के अनेक क्षेत्रों में इस समय यातायात समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। इस यातायात समस्या के कारण जनसामान्य को नियमित रूप से असुविधा और तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अनेक क्षेत्रों में शाम के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यातायात समस्या के साथ साथ ट्राफिक नियमों को लेकर अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है, इस ओर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है।
मुख्य बाजार क्षेत्रशहर के मुख्य बाजारपेठ क्षेत्र महात्मा गांधी रोड, जैन मंदिर रोड, तिलक रोड तथा विशेष रूप से ओपन थिएटर रोड पर अब वाहन चलाना आसान नहीं रह गया है। इस समय तो स्थिति बहुत ही बिगड़ गयी है। महात्मा गांधी रोड तथा जैन मंदिर रोड पर तो वाहन चलाने के साथ साथ पैदल चलना भी अब मुश्किल होने लगा है।
तेलीपुरा चौकस्थानीय तेलीपुरा चौक पर तो इस प्रकार की स्थिति हो जाती है कि यहां कई बार लोगों को आगे बढ़ने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। इस ओर भी ट्राफिक पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है। थोड़ा आगे बढ़ने पर तिलक रोड पर ओम स्वीट मार्ट के सामने भी कई बार यातायात रुका हुआ देखा जा सकता है।
तेज गति पर कार्रवाई जरूरी तिवारीअकोट फैल के निवासी दीपेश तिवारी ने कहा कि, बहुत तेज गति से दुपहिया और चौपहिया वाहन चलानेवालों के साथ साथ यातायात के नियम तोड़ने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई जरूरी है। क्यों कि यातायात के नियम तोड़ने वाले लोगों के कारण रास्ता चल रहे अनेक लोगों को भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
छोटी सी गलती से भी होती है दुर्घटना धानुकारियल इस्टेट व्यवसायी रवि धानुका का कहना है कि, यातायात के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। सभी का काम है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें क्यों कि वाहन चलाते समय की जानेवाली छोटी सी गलती के कारण सड़क दुर्घटना घट जाती है।