Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा पशु वितरण योजना में 11 करोड़ का ‘कागजी’ घोटाला, बिना गाय-भैंस के विभाग ने बेच दिया 13 लाख लीटर दूध!

Bhandara News: लाखांदूर में पशु वितरण योजना में 11 करोड़ के गबन का आरोप। पूर्व सभापति टेंभुर्णे की शिकायत के अनुसार, बिना पशुओं के ही कागजों पर 13 लाख लीटर दूध उत्पादन दिखाया गया।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 25, 2026 | 07:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Animal Distribution Scam: भंडारा जिले की लाखांदूर पंचायत समिति अंतर्गत पशुसंवर्धन और दुग्ध विकास विभाग में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वर्ष 201819 से 202526 के बीच पशु वितरण योजना में लगभग 11,03,40,000 रुपये के आर्थिक गबन का आरोप लगाया गया है।

जिप के पूर्व समाज कल्याण सभापति चंद्रशेखर टेंभुर्णे ने मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है कि अधिकारियों ने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर बिना जानवर दिए केवल कागजों पर योजनाएं चलाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया है। विभाग ने दावा किया था कि इन योजनाओं से क्षेत्र में दूध उत्पादन में भारी वृद्धि हुई है। लेकिन वास्तविकता इसके उलट है।

कुल 118 लाभार्थियों में से 81 लाभार्थियों के पास तो जानवर ही मौजूद नहीं हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि तहसील पशुसंवर्धन अधिकारी डॉ. अश्विनी चौधरी ने स्वयं मार्च 2026 में जारी पत्रों के माध्यम से यह स्वीकार किया है कि 81 लाभार्थियों के पास प्रत्यक्ष रूप से जानवर उपलब्ध नहीं हैं। सवाल खड़ा हो रहा है कि जब पशु ही नहीं थे, तो विभाग ने रिकॉर्ड पर 13 लाख लीटर से अधिक दूध उत्पादन कैसे दिखा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हल्लाबोल, डेढ़ महीने से सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

अमरावती में बेटी का सिर मुंडवाने वाले सौतेले पिता और सगी मां गिरफ्तार, चरित्र पर शक कर बेल्ट से की थी बर्बरता

अमरावती में रात भर सड़कों पर उतरे आला अफसर, कोंबिंग ऑपरेशन में 4 तड़ीपार बदमाश गिरफ्तार और 7 हथियार जब्त

अमरावती में छोटे उद्योगों को कर्ज देने में सकारात्मक रहें बैंक, कलेक्टर आशीष येरेकर ने दी नसीहत

आंकड़ों ने खोली प्रशासन की पोलटेंभुर्णे की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, घोटाले की जड़ें काफी गहरी हैं। वर्ष 201819 में चयनित सभी 13 लाभार्थियों के पास जानवर नहीं थे। यही सिलसिला हर साल चलता रहा। वर्ष 202526 में भी 32 में से 17 लाभार्थियों के पास मवेशी नहीं पाए गए।

नियमों को ताक पर रखकर 37 ऐसे लाभार्थियों को दोबारा लाभ दिया गया जो पहले ही योजनाओं का लाभ उठा चुके थे। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व आपूर्तिकर्ताओं से गबन की गई राशि वसूल कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

उत्पादन के दावों में भारी अंतर विभाग ने कुल 13,17,240 लीटर दूध उत्पादन होने का रिकॉर्ड दिखाया है। शिकायत में पूछा गया है कि जब 81 प्रतिशत घरों में मवेशी ही नहीं पहुंचे, तो यह लाखों लीटर दूध किस डेयरी में बेचा गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मुख्यमंत्री और पशुसंवर्धन मंत्री से कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

वर्षवार लाभार्थी और वास्तविक स्थिति वर्ष लाभार्थी बिना जानवर वाले लाभार्थी

वर्ष कुल लाभार्थी बिना जानवर वाले लाभार्थी
2018–19 13 13
2019–20 11 8
2020–21 12 8
2021–22 17 12
2023–24 21 14
2024–25 12 9
2025–26 32 17

Bhandara lakhandur animal distribution scam 11 crore milk production fake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 06:49 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.