अकोला में भव्य बीज महोत्सव 2026 संपन्न, हजारों किसानों को मिला गुणवत्तापूर्ण बीज
Beej Mahotsav 2026: अकोला कृषि उपज बाजार समिति में आयोजित भव्य बीज महोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। किसानों को कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान की जानकारी भी दी गई।
Beej Mahotsav (सोर्सः एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Seeds Festival: विधिमंडल के मुख्य प्रतोद तथा विधायक रणधीर सावरकर की अध्यक्षता में अकोला कृषि उपज बाजार समिति में किसानों का बीज किसानों के लिए इस संकल्पना पर आधारित भव्य बीज महोत्सव 2026 उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस महोत्सव का आयोजन तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय, अकोला द्वारा किया गया था। खरीफ सीजन के ठीक पहले आयोजित यह बीज महोत्सव अकोला जिले के हजारों किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। विधायक रणधीर सावरकर की पहल से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हुई।
इस महोत्सव ने किसानों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए विधायक रणधीर सावरकर ने कहा बीज ही खेती की आत्मा है। किसानों को उचित दर पर, उचित समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिले तो ही उत्पादन बढ़ेगा और किसान समृद्ध होगा। नकली बीजों से किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए ऐसे महोत्सव आवश्यक हैं।
विधायक रणधीर सावरकर ने किसानों को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है। इस महोत्सव में तालुका कृषि अधिकारी भोर, उपसभापति ज्ञानेश्वर महल्ले, संचालक राजेश बेले, अभिमन्यु वक्टे, वैभव माहोरे, भरत कालमेघ, दिनकर वाघ, अंबादास उमाले, नीलकंठ खेलकर, दिगंबर गावंडे, देवेंद्र देवर, दिवाकर चांदुरकर, विठ्ठल चतरकर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘सफेद पट्टी पोतने वालों का मुँह काला कर देंगे’; मुंबई के सफेद लाइन विवाद पर मैदान में उतरे राज ठाकरे के सैनिक
घोडबंदर शिवसृष्टि परियोजना को मिली रफ्तार; 50 करोड़ का पूरा खर्च अब MTDC उठाएगा, प्रताप सरनाईक की जानकारी
नागपुर में गड्ढों पर चला बुलडोजर: 10 जोनों में 336 गड्ढों की मरम्मत, 3,825 वर्गमीटर सड़क सुधरी
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
किसानों को सीधे लाभ
प्रमाणित बीज एक ही स्थान पर सोयाबीन, कपास, तुअर, मूंग, ज्वार सहित विभिन्न फसलों के नए और सुधारित किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन किस जमीन के लिए कौनसी किस्म उपयुक्त है, बुआई की पद्धति और खाद प्रबंधन पर कृषि अधिकारियों ने मुफ्त मार्गदर्शन दिया।
ये भी पढ़े: एक्शन मोड में नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे; पदाधिकारियों को दिया 5 बूथों का टास्क
नकली बीजों पर रोक और बेहतर उत्पादन का संकल्प
धोखाधड़ी पर रोक सरकारी जांचे-परखे और प्रमाणित बीज मिलने से किसानों को नकली बीजों से मुक्ति मिली। अनुदान की जानकारी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाई गई। अच्छी किस्म के बीज मिलेकिसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कहा विधायक की पहल से हमें एक ही स्थान पर अच्छी कंपनियों के बीज मिले। दर भी बाजार से कम और भरोसेमंद है।
