अकोला: अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, ₹1.59 लाख पहुंचा सोना; किराना और तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव
अकोला में अक्षय तृतीया उत्साह से मनाई गई। सोने के दाम ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के बावजूद गहनों की जमकर खरीदारी हुई। किराना बाजारों में भी काफी हलचल देखी गई।
Akola Akshaya Tritiya Festival News: रविवार को अक्षय तृतीया का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। ऐसी लोगों में मान्यता है। इस दिन पूजा पाठ करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन बड़ी संख्या में लोग अपने नये काम काज का भी शुभारंभ करते हैं। इस तरह अक्षय तृतीया इस त्यौहार के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया, इसी तरह शहर के सभी मंदिरों में लोगों की भीड़ देखी गई।
गौरक्षण रोड पर स्थित गौरक्षण संस्था में लोगों ने गाय की पूजा अर्चना की तथा कई लोगों ने गायों को गुड़ खिलाया। त्यौहार के अवसर पर किराणा तथा अनाज में कुछ वस्तुओं के दाम कम हुए हैं तो कुछ वस्तुओं के दामों में तेजी देखी जा रही है। कम हुए गेहूं के दामइस बारे में स्थानीय सुनील सुपर शॉपी के संचालक सुनील बोराखड़े ने बताया कि, इस समय गेहूं के दाम कुछ कम हुए हैं। इस समय गेहूं 30 रु. से 35 रु. किलो तक उपलब्ध है।
इसी तरह पिछले वर्ष की तुलना में तुअर की दाल के दाम कम हैं, इस समय तुअर की दाल 120 से 130 रु. प्रति किलो के अनुसार मिल रही है। मूंग फल्ली तेल 180 से 190 रु. के अनुसार उपलब्ध है। इसी तरह शक्कर 45 से 47 रु.किलो के अनुसार मिल रही है। इस तरह विविध प्रकार के तेलों के दामों में भी थोड़ी तेजी देखी जा रही है। सूखे मेवे के दामों में कोई विशेष तेजी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, प्रकाश तायडे ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
अकोला: मोर्णा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की 67 करोड़ की योजना अधर में, तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शोधन कार्य
अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क
तूफान से फसल नुकसान पर विधायक संजय कुटे सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश
- सोने, चांदी के गहनों की बिक्रीखंडेलवाल अलंकार केंद्र के संचालक वसंत खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी के साथ सोना 1 लाख 59 हजार रु. प्रति 10 ग्राम तथा चांदी जीएसटी के साथ 2 लाख 63 हजार रु। प्रति किलो के अनुसार उपलब्ध है।
- अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के और गहने आदि खरीदे। पिछले कुछ दिनों में सोना और चांदी के दाम बढ़े हैं।
- बिक्री के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, जहां सोने, चांदी की बिक्री रुपये में अच्छी है वहीं ग्राम में कम हुई है
