Akola City: अकोला शहर में जबरी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,47,000 रुपये का माल जब्त किया है.घटना 7 अप्रैल 2026 की रात लगभग 11.30 बजे की है. शिकायतकर्ता अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी आरोपी अभिजीत हिंगणे निवासी गायत्री नगर, अकोला और अमित गवली निवाजी मलकापुर, अकोला ने उन्हें संत तुकाराम चौक पर रोक लिया.
इसके बाद दोनों ने शिकायतकर्ता को मलकापुर रोड के पास खुले मैदान में ले जाकर चाकू दिखाकर धमकाया और सिर पर वार कर घायल कर दिया. आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रु. मूल्य का विवो कंपनी का मोबाइल, नगदी 5 हजार रु. और फोनपे के माध्यम से 180 रुपये का भुगतान जबरन कराया.
इस तरह कुल मिलाकर 30,180 रुपये का माल लूटकर आरोपी फरार हो गए. शिकायतकर्ता की शिकायत पर खदान पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी अभिजीत हिंगणे 29 को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में उसने अपने साथी अमित गवली के साथ मिलकर अपराध करने की बात कबूल की. आरोपी के पास से नगदी 2,000 रुपये, 25 हजार रु. मूल्य का विवो कंपनी का मोबाइल और घटना में उपयोग की गई बिना नंबर प्लेट की काले रंग की 1 लाख 20 हजार रु. मूल्य की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की गई. इस प्रकार कुल 1 लाख 47 हजार रु. मूल्य का माल जब्त किया गया.