Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Railway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी

Akola Railway Mega Block: पुणे रेल मंडल के दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण कार्य के लिए 14 से 18 मई तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस कारण नागपुर-पुणे गरीब रथ सहित कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 10:42 AM

ट्रेन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Pune Garib Rath Railway Mega Block: अकोला रेलवे प्रशासन ने 14 से 18 मई तक विशेष मेगा ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक पुणे रेल मंडल के दौंड-मनमाड़ मार्ग पर होगा। अकोलनेर, अहिल्यानगर और निंबलक स्टेशनों के बीच दुहरीकरण का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिनमें नागपुर-पुणे गरीब रथ भी शामिल है। गर्मी की छुट्टियों और विवाह समारोहों के बीच इस मेगा ब्लॉक के कारण हजारों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ के मार्ग में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12114 नागपुर-पुणे गरीब रथ एक्सप्रेस 15, 16 और 17 मई को नागपुर से रद्द की गयी है। ट्रेन संख्या 12113 पुणे-नागपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 16, 17 और 18 मई को पुणे से रद्द की गयी है। ट्रेन संख्या 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस विशेष 16 मई को नागपुर से रद्द की गयी है। ट्रेन संख्या 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 17 मई को पुणे से रद्द की गयी है। इसी तरह कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

वैकल्पिक गाड़ियों के उपयोग की सलाह

इनमें ट्रेन संख्या 22140 अजनी-पुणे एक्सप्रेस 17 मई को अजनी से चलकर नियोजित मार्ग के बजाय मनमाड, नाशिक रोड, कल्याण, पनवेल, कर्जत और लोणावला होते हुए पुणे पहुंचेगी। पुणे-अमरावती एक्सप्रेस मार्ग बदलकर लातुर रोड, परभणी, अकोला होकर जाएगी। इससे नगर, मनमाड, भुसावल और जलगाव में उतरने वाले यात्रियों को असुविधा होगी। ट्रेन संख्या 11025 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 16, 17 और 18 मई को दौंड, कुर्दुवाडी, लातुर रोड, परभणी, पूर्णा और अकोला होकर अमरावती पहुंचेगी।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त

गोंदिया केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें नागरिक, सांसद प्रशांत पडोले ने ‘दिशा’ बैठक में दिए निर्देश

PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला

ये भी पढ़ें :- यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

ट्रेन संख्या 11026 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस 15, 16 और 17 मई को अमरावती से अकोला, पूर्णा, परभणी, लातुर रोड, कुर्दुवाडी और दौंड होते हुए पुणे पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि पुणे-मनमाड इस व्यस्त मार्ग का दुहरीकरण कार्य अनिवार्य है। इसके पूरा होने के बाद भविष्य में गाड़ियों की गति बढ़ेगी और विलंब कम होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करें और निकटवर्ती बड़े जंक्शन से वैकल्पिक गाड़ियों का उपयोग करें।

Akola railway mega block nagpur pune garib rath cancelled train updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News
  • Mumbai Train Mega Block
  • train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.