Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार को पार्टी मनाएगी ‘महाराष्ट्र महोत्सव’, सुनील तटकरे ने बताया राज्य स्थापना दिवस पर कब और कहां होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे ने शनिवार को कहा कि पार्टी एक मई को राज्य के गठन की 65 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘महाराष्ट्र महोत्सव' आयोजित करेगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 22, 2025 | 06:17 PM

अजित पवार व सुनील तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे ने शनिवार को कहा कि पार्टी एक मई को राज्य के गठन की 65 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘महाराष्ट्र महोत्सव’ आयोजित करेगी। सुनील तटकरे ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षों की बैठक ली। तटकरे ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक में समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि युवाओं को महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से 1 मई से 3 मई के बीच मुंबई में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक, खेल और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अजित पवार की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि अगले 15 दिनों में नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, पुणे और अमरावती जैसे प्रशासनिक क्षेत्रों में महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाले इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

सावरकर-आंबेडकर पर महायुति में टकराव! आशीष शेलार ने NCP को दी नसीहत, अजित पवार की पार्टी ने दिया जवाब

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

संयुक्त महाराष्ट्राच्या स्थापनेला यंदा ६५ वर्षे पूर्ण होत असून राष्ट्रवादी काँग्रेसच्यावतीने राज्यभरात ‘महाराष्ट्र महोत्सव’ साजरा करण्यात येणार आहे. यासाठी पक्षाचे प्रदेशाध्यक्ष मा. खा. श्री. सुनिल तटकरे यांनी शुक्रवारी प्रदेश कार्यालयात पक्षाच्या विविध फ्रंटल व सेल… pic.twitter.com/Sk8qE0CONC — MahaNCPspeaks (@mahancpspeaks) March 22, 2025

उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे ऐसे विचार प्रस्तुत करें जो राज्य की पहचान एवं सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करें तथा ‘महाराष्ट्र महोत्सव’ को राज्यव्यापी पार्टी समारोह के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि एक मई को राज्य का स्थापना दिवस मुंबई सहित राज्य के सभी छह संभागों में भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

स्वराज्य सप्ताह और शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस का आयोजन किया

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी “20 प्रतिशत राजनीति और 80 प्रतिशत समाज सेवा” के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने इससे पहले 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वराज्य सप्ताह’ और 27 फरवरी को ‘शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस’ का आयोजन किया था।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में विधान परिषद विधायक शिवाजीराव गर्जे‚ इद्रिस नायकवाडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर विचारे‚ मुंबई कार्याध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे‚ मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबळे, एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे‚ प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे‚ प्रदेश सचिव लतिफ तांबोली‚ युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरज चव्हाण व अन्य मौजूद थे।

Ajit pawar led ncp organised maharashtra mahotsav on the occasion of state foundation day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2025 | 06:06 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra News
  • NCP
  • Sunil Tatkare

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.