-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Final Ultimatum To St Workers Will Not Get A Chance After March 31
एसटी कामगारों को अजीत पवार का अंतिम अल्टीमेटम, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा मौका
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo:ANI
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने हड़ताली एसटी कामगारों (ST Workers) को अंतिम अल्टीमेटम (Final Ultimatum) देते हुए 31 मार्च तक काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की तरफ से यह कामगारों के लिए अंतिम मौका है। अजीत पवार ने कहा कि जो कर्मचारी 31 मार्च तक काम पर वापस लौटते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह बात पुणे (Pune) में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल परब ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसटी कामगारों के काम पर वापस लौटने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन निर्धारित की है। परिवहन मंत्री परब ने महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन 25 मार्च को दोनों सदनों में एक निवेदन देते हुए कहा कि इस हड़ताल की वजह से आम लोगों के अलावा परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एसटी कामगारों को अपनी जिद्द छोड़ कर काम पर वापस लौट जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
पिछले चार महीनों से कर्मचारी हड़ताल पर
सरकार के साथ एसटी निगम के विलय की मांग को लेकर पिछले चार महीनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार के साथ विलय की मांग पर विचार करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया था। इस समिति ने विलय की सिफारिश को खारिज कर दिया है। इसके बावजूद एसटी कामगार विलय की मांग पर अड़े हुए हैं। हड़ताल की वजह से अब तक 48 कर्मचारियों ने आत्महत्या कर ली है। ऐसे में इस मुद्दे को सुलझाना आघाडी सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। मंत्री परब ने कहा है कि एसटी कामगारों के वेतन में अच्छा इज़ाफा किया गया है। ऐसे में अब उन्हें राज्य हित को ध्यान में रखते हुए काम पर वापस लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कामगारों के साथ बात कर हर मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं। परब ने कहा है कि आत्महत्या करना किसी भी समस्या का हल नहीं होता है।
Ajit pawar final ultimatum to st workers will not get a chance after march 31
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
Jul 26, 2026 | 10:20 AMमुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
Jul 26, 2026 | 10:15 AMThe Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
Jul 26, 2026 | 10:10 AMCanada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Jul 26, 2026 | 10:07 AMमेलघाट में बड़ा हादसा, आश्रमशाला के 60 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
Jul 26, 2026 | 10:06 AMPhoto: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Jul 26, 2026 | 10:00 AMएयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
Jul 26, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














