अहमदनगर नहीं अहिल्यानगर कहिये…महाराष्ट्र सरकार ने बदला रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्र ने लगाई मुहर
Ahmednagar Railway Station: अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया गया। अजित पवार ने केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया। यह बदलाव अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती पर हुआ।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अहमदनगर रेलवे स्टेशन (Image- Social Media)
Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन करने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी। राज्य सरकार ने पहले अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर जिला कर दिया था।
इस मामले को आगे बढ़ाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
अजित पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस प्रयास का हिस्सा थे। पिछले महीने पवार ने वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
नाम बदलने का विशेष महत्व
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ‘‘लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। नाम बदलने का विशेष महत्व है क्योंकि हम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष मना रहे हैं।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की गलती बिहार में न हो, उद्धव के नेता ने INDIA गठबंधन को दी चेतावनी
शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला जाए। पवार ने यह भी कहा कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन करने के प्रयास चल रहे हैं।
