Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ahilyanagar News: स्कूल में मासूम से अमानवीय व्यवहार, प्रधानाचार्य पर छात्र का हाथ काटने का आरोप

Ahilyanagar Student Assault: अहिल्यानगर के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रधानाचार्य पर तीसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट और हाथ पर दांत से काटने का आरोप लगा है।

  • Author By Amit Shamdiwal | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 01, 2026 | 04:56 PM

छात्र के साथ मारपीट- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ahilyanagar School Incident:अहिल्यानगर जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा तीसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र से कहा कि तुझे दिखाता हूं मर्डर कैसे होता है और उसके हाथ पर दांत से काट लिया। इस मामले में नगर तहसील पुलिस थाने में प्रधानाचार्य गौतम बहादुरगे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका बेटा रोज की तरह स्कूल गया था।

दोपहर करीब 3 बजे वह रोते हुए घर पहुंचा। उसके हाथ पर कालेनीले निशान थे। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। 2 छात्रों में हुआ था विवाद, एक को ही मिली सजाछात्र ने बताया कि कक्षा में दो विद्यार्थियों के बीच विवाद हुआ था। उसने इसकी शिकायत कक्षा शिक्षक से की।

प्रधानाचार्य पर छात्र से मारपीट का आरोप

शिक्षक ने प्रधानाचार्य गौतम बहादुरगे को कक्षा में बुलाया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे पर झूठा आरोप लगाया कि इसीने मुझे मारा है और यह तुम्हारा मर्डर करेगा। यह सुनकर प्रधानाचार्य गुस्से में आ गए। उन्होंने छात्र का कान मरोड़ा और कहा कि क्या तुम्हें पता है मर्डर क्या होता है इसके बाद उन्होंने छात्र का दायां हाथ पकड़कर काट लिया, जिससे उसके हाथ पर कालेनीले निशान पड़ गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसके बाद छात्र को बुखार आ गया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी, राज ठाकरे का बड़ा आरोप, PM मोदी से पूछा सवाल

Reliance Capital Case: ईपीएफओ के 1,816 करोड़ निवेश घोटाले में अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, FIR दर्ज

साधारण JE थे भगवानराव तो बेटे को विदेश में कैसे पढाया? अभिजीत दीपके के पिता के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 

संभाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान शुरू, एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं

ये भी पढ़े: शरद पवार गुट को राहत, ईश्वरपुर नगराध्यक्ष मलगुंडे की अयोग्यता पर रोक, फडणवीस से जयंत पाटिल की मुलाकात का असर

छात्र को गले से पकड़कर उठाने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधानाचार्य ने एक छात्र को ऑफिस से चाकू लाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पीड़ित छात्र का गला पकड़कर उसे ऊपर उठा लिया और 1 से 20 तक गिनती गिनने के बाद उसे नीचे छोड़ दिया। इसके बाद उसके हाथ पर काटने की घटना सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ahilyanagar school principal bites class 3 student case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 03:31 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • School News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.