Gadchiroli Crime News: पेट्रोलिंग के दौरान जंगल के रास्ते वाहन की सहायता से शराब की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस ने जाल बिछाकर बोलेरो वाहन समेत कुल 7 लाख 44 हजार रुपयों की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई अहेरी पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले इंदाराम गांव के जंगल परि सर में की गई। जानकारी के अनुसार, अहेरी पुलिस थाने के कर्मचारी गश्त पर थे। इस दौरान इंदाराम गांव के जंगल में वाहन की सहायता की शराब की तस्करी होने की गोपनीय जानकारी मिली।
जिसके बाद आलापल्लीसिरोंचा पुलिया परिसर में जाल बिछाया। इस दौरान एम. एच. 40 सीए1772 क्रमांक की बोलेरो वाहन दिखाई दी। लेकिन पुलिस आने की भनक लगते ही वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
जिसके बाद पुलिस द्वारा वाहन की जांच करने पर वाहन में 3 लाख 44 हजार की देशी शराब दिखाई दी। जिससे कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये की वाहन सहित कुल 7 लाख 44 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया।
वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अहेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से परिसर के शराब तस्करों में खलबली मच गई है।