महाराष्ट्र के मंत्रियों के सामने दो लाेगों ने की आत्मदाह की काेशिश, बीड और धुले पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में
महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीड और धुले जिले में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे दो लोगों ने राज्य की महायुति सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में आत्मदाह करने की कोशिश की...
- Written By: आकाश मसने
मंत्री जयकुमार रावल व मंत्री दत्तात्रय भरणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
बीड/धुले: आज यानी रविवार को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही इसकी शुरुआत हो गई थी। महाराष्ट्र में हर जिले के मुख्य समारोह में पालकमंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। इस बीच महाराष्ट्र के दो जिलों से समारोह के दौरान मन को उदास करने वाली खबरें सामने आयी है। महाराष्ट्र की बीड और धुले जिले में दो लाेगों ने आत्मदाह करने की काेशिश की।
महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीड और धुले जिले में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे दो लोगों ने राज्य की महायुति सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने मंत्री दत्तात्रय भरणे के काफिले के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की। मंत्री भरणे बीड में सरकारी विश्राम गृह की ओर जा रहे थे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी को हटाने की मांग
एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नितिन मुजमुले नाम के व्यक्ति ने बीड नगर पालिका में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीता अंधारे को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि जैसे ही मंत्री का काफिला डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन पहुंचा, मुजमुले ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाने की कोशिश की, हालांकि आसपास के पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
सम्बंधित ख़बरें
स्वतंत्रता दिवस से कितना अलग होता है गणतंत्र दिवस का पर्व, जानिए दोनों दिनों के बीच का अंतर
मतभेदों का सम्मान करें पर सद्भाव से रहें, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- किसी को दबाया नहीं जाना चाहिए
Republic Day Parade: सेना का शौर्य, भारत का इतिहास, 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां, तस्वीरों में देखें
Republic Day Parade: एयरफोर्स के 40 विमानों ने हवा में जमाया रंग, राफेल ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो
धुले में आयोजित कार्यक्रम एक व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसी तरह की घटना धुले में हुई। धुले में वावद्य पाटिल नाम के एक व्यक्ति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मदाह करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पाटिल ने धुले के पालकमंत्री जयकुमार रावल की मौजूदगी में ध्वजारोहण समारोह में आत्मदाह का प्रयास किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अधिकारी के मुताबिक, वावद्य पाटिल शिरपुर शहर में गौशालाओं से मवेशियों की तस्करी को लेकर पुलिस की कथित निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि बयान दर्ज करने के बाद समझाइश देकर उन्हें रिहा कर दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
