Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन समझेगा अन्नदाता का दर्द? महाराष्ट्र में 6 महीने में 1,267 किसानों ने की आत्महत्या, सबसे ज्यादा मौतें विदर्भ में

कृषि प्रधान देश कहा जाने वाला भारत फिलहाल किसानों की कई समस्याओं से घिरा हुआ है। उनका दर्द समझ पाना शायद ही किसी के बस की बात था। जिसकी वजह से किसानों के आत्महत्या के भी केस बढ़ते जा रहे हैं। बात करें सिर्फ महाराष्ट्र की तो यहां इस साल के शुरुआती छह महीने में 1,267 किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 21, 2024 | 07:09 PM

किसान आत्महत्या (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. कृषि प्रधान देश कहा जाने वाला भारत फिलहाल किसानों की कई समस्याओं से घिरा हुआ है। उनका दर्द समझ पाना शायद ही किसी के बस की बात था। जिसकी वजह से किसानों के आत्महत्या के भी केस बढ़ते जा रहे हैं। आज के हालतों पर सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। कुदरत भी किसानों के साथ खिलवाड़ करता दिखाई दे रहा है। इस समय देश में कहीं बारिश हद से ज्यादा हो रही है, तो कही किसान उसकी राह ताक रहे हैं। जिसके बाद अब सवाल यह बन गया है कि किसानों की हालत के लिए जिम्मेदार किसे ठहराया जाए, सरकार को, मौसम को या खुद किसान ही अपनी हालत का जिम्मेदार है।

बात करें सिर्फ महाराष्ट्र की तो यहां इस साल के शुरुआती छह महीने में 1,267 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। सबसे ज्यादा 687 आत्महत्याएं विदर्भ क्षेत्र में हुई। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में दिये गए जनवरी से जून तक के आंकड़ों के अनुसार, विदर्भ के अमरावती मंडल में सबसे अधिक 557 किसानों ने खुदकुशी की है। छत्रपति संभाजीनगर मंडल 430 किसानों की मौत के साथ दूसरे स्थान पर है। नासिक मंडल में 137, नागपुर मंडल में 130 और पुणे मंडल में 13 किसानों की मौतें हुईं। तटीय कोंकण मंडल में किसी किसान के आत्महत्या करने का मामला सामने नहीं आया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, 2022 में देश में किसानों द्वारा की गई आत्महत्या के 37.6 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र से थे जो सर्वाधिक था। एनसीआरबी ने कहा कि 2022 में कृषि क्षेत्र से जुड़े 11,290 लोगों ने अपनी जान दे दी, जिनमें 5,207 किसान और 6,083 खेतिहर मजदूर थे। यह देश में आत्महत्या के कुल मामलों का 6.6 प्रतिशत है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर स्टेशन के विकास को हरी झंडी, मराठवाड़ा को बड़ी सौगात; लातूर को मिलेगा फायदा

मराठवाड़ा में मोंथा चक्रवात का असर जारी, अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मराठवाडा में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

यवतमाल के विद्यार्थी मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए, दिवाली की छुट्टियाँ करेंगे सार्थक

साल 2021 में, कृषि कार्यों में शामिल 10,881 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 5,318 किसान और 5,563 खेतिहर मजदूर थे। इनमें से 37.3 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुईं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में कुल 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की और आत्महत्या करने वालों में कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की संख्या 6.6 प्रतिशत थी। वर्ष 2020 में, कृषि क्षेत्र से जुड़े कुल 10,677 व्यक्तियों ने आत्महत्या की। इनमें 5,579 किसान और 5,098 खेतिहर मजदूर शामिल थे। यह देश भर में दर्ज किये गए आत्महत्या के मामलों का सात प्रतिशत था। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में महाराष्ट्र का योगदान सर्वाधिक है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

1267 farmers committed suicide in maharashtra in six months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2024 | 05:39 PM

Topics:  

  • Marathwada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.