Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP के ‘सुनसान बियाबान’ में मिली घायल महिला, यहीं हुआ था ‘इंदौर कांड’

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर घायल अवस्था में मिली 40 वर्षीय महिला को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 21, 2024 | 02:57 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर घायल अवस्था में मिली 40 वर्षीय महिला को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर SDOP मनोहर सिंह गवली ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम को मिली महिला, उसके चेहरे पर चोटों के कारण अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रही है। महिला जिस जाम गेट के निकट मिली वह इंदौर और खरगोन जिलों की सीमा पर स्थित है।

जानकारी दें कि कुछ ही दिन पहले, इस ऐतिहासिक स्मारक के निकट दो सैन्य अधिकारियों पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था। बदमाशों ने अधिकारियों की एक महिला मित्र से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था।

इस बाबत SDOP गवली ने बताया, “महिला जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर मिली है, उसके चेहरे पर चोट के निशान है। वह अकेली थी, और कुछ स्थानीय निवासी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में उसे जिले के मंडलेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

सम्बंधित ख़बरें

खरगोन में बाजार से खरीदी खुली हल्दी ने ली राखी की जान, 15 और लोगों को लगी थी वही हल्दी, जांच रिपोर्ट का इंतजार

इसकी सुचना सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई दिख रही थी। मोटरसाइकिल एक व्यक्ति चला रहा था, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

SDOP गवली की मानें तो CCTV फुटेज में महिला घायल अवस्था में सुनसान जगह पर अकेली बैठी हुई दिख रही है। वहीं जांच में पुलिस को पता चला कि महिला शादीशुदा है, उसका पति इंदौर में काम करता है और वह खरगोन जिले के बेड़िया गांव की रहने वाली है। जांच के अनुसार, महिला के पति ने उसे इंदौर आने को कहा था। इसके बाद वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर उससे मिलने जा रही थी। उस व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिससे मामले में संदेह पैदा हो गया है।

मामले पर उन्होंने बताया कि महिला की चप्पल और दुपट्टा रास्ते में एक आश्रम से लगभग 25 मीटर दूर ठीक से रखा हुआ मिला। बेड़िया से इंदौर जाने के लिए सामान्य मार्ग से जाने के बजाय, उसने एक अन्य मार्ग चुना जो जंगल वाले इलाके जाम गेट से होकर गुजरता है। SDOP गवली ने कहा, “वास्तव में क्या हुआ है, यह तो महिला के बयान दर्ज कराने के बाद ही पता चलेगा।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Woman found in a deserted place in khargone madhya pradesh admitted to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 02:57 PM

Topics:  

  • Khargone news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.