Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवराज का विपक्ष पर हमला, ‘क्या राहुल-प्रियंका-अखिलेश वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते…’

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी देश-विरोधी ताकतों के दबाव में लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 11, 2025 | 05:12 PM

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Union Minister Shivraj Singh Chouhan: सोमवार को दिल्ली में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में विपक्ष के 300 सांसदों ने संसद भवन से भारत निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन को आड़े हाथ लिया है।

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि, राहुल गांधी देश-विरोधी ताकतों के दबाव में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, कैग और सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। देश को कमजोर करने की साजिश से जनता को सावधान रहना चाहिए।

‘राहुल गांधी लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं’

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। शिवराज सिंह ने कहा कि देश-विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पहले देश को बदनाम किया, चुनाव आयोग को बदनाम किया, सुप्रीम कोर्ट को बदनाम किया, कैग (सीएजी) को बदनाम किया, सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया और सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। वे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे अराजकता फैलाना चाहते हैं।

राहुल गांधी जी देश विरोधी ताकतों के दबाव में हैं। वे और INDI गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं, उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं और संवैधानिक संस्थानों की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं और अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग,… pic.twitter.com/mY9sNDUf01

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2025

‘SC ने फटकार लगाई तो रणछोड़दास हो गए’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोला और जब सेना ने सारे तथ्य सामने रखे, तो उनकी बोलती बंद हो गई। पहले उन्होंने EVM पर सवाल उठाए कि EVM के कारण चुनाव हारते हैं। जब उनसे इस संबंध में सबूत मांगे गए तो नहीं दिए और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो रणछोड़दास हो गए। अब ईवीएम छोड़कर वोटर लिस्ट को बदनाम कर रहे हैं।

‘राहुल भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते’

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और इंडी गठबंधन से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या कर्नाटक में कांग्रेस वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती? क्या तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव आयोग की गलतियों के कारण जीती? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती? क्या डीएमके गठबंधन तमिलनाडु में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीता? क्या झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बनी? क्या राहुल गांधी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते? क्या प्रियंका गांधी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीतीं? क्या अखिलेश यादव भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते?

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का एक्शन! फिल्मी स्टाइल में फांद गए बैरिकेडिंग, देखती रह गई पुलिस-Video

‘राहुल देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं’

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि आप आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। चुनाव आयोग आपसे हलफनामा मांग रहा है, आपको दिक्कत क्या है? आप हलफनामा नहीं देना चाहते। आप देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश को बदनाम करेंगे, लोकतंत्र को बदनाम करेंगे, उसे कमजोर करने का पाप कर रहे हैं। आप जीते तो सब ठीक, और हारे तो सब खराब। मैं देश की जनता को सावधान करना चाहता हूं, इनकी साजिशों से सावधान रहें, ये देश को कमजोर और बदनाम करने का पाप कर रहे हैं।

Union minister shivraj singh chauhan targeted the indian alliance and rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 04:52 PM

Topics:  

  • INDIA Alliance
  • Rahul Gandhi
  • Shivraj Singh Chauhan

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली में होगी दक्षिण की जंग, सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ ‘INDIA’ की तिरुचि एन सिवा के नाम पर मुहर!

2

तमिलनाडु, महाराष्ट्र और OBC उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP का दांव, ‘INDIA’ लेगा टक्कर या करेगा सरेंडर?

3

नए नवेले जिलाध्यक्षों ने बढ़ाई राहुल की टेंशन, घमासान के बाद दिल्ली तलब हुए जिला अध्यक्ष

4

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल और तेजस्वी पर लगाए आरोप, कहा-दोनों युवराज भ्रम फैला रहे हैं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.