- Hindi News »
- India »
- Ravi Shankar Prasad Hit Back At Rahul Gandhis Allegations
‘लोकतंत्र के खिलाफ साजिश’, चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने लगाए आरोप तो भड़की भाजपा
BJP News: राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये जनादेश का अपमान है। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया।
- Written By: Saurabh Pal

रविशंकर प्रसाद (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi News: भाजपा ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ चुनाव धोखाधड़ी के राहुल गांधी के आरोप को एक ‘‘सुनियोजित धोखाधड़ी” करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के लोकतंत्र तथा संविधान के खिलाफ एक बड़ी साजिश के तहत संवैधानिक संस्थाओं पर ‘‘व्यवस्थित” हमला कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि गांधी भाजपा की चुनावी जीत को ‘‘धोखाधड़ी” बताकर देश के लोगों के ‘‘विवेकपूर्ण निर्णय” का अपमान कर रहे हैं।
इसने कहा कि मतदाता इस तरह के ‘‘गैर-जिम्मेदार और बेशर्मी भरे” चरित्र एवं आचरण के लिए कांग्रेस को लगातार खारिज करते रहेंगे। इसने आरोप लगाया कि गांधी ने हताशा और गुस्से में निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए हैं, क्योंकि लोग कांग्रेस को अपना जनादेश नहीं दे रहे हैं। पार्टी ने चुनाव परिणामों पर दोहरे मापदंड अपनाने को लेकर कांग्रेस नेता की आलोचना की और उनसे कहा कि उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि उनके परिवार की जीत लोकतंत्र की परिभाषा नहीं है।
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
भाजपा का यह बयान तब आया जब गांधी ने यहां मीडिया के सामने दावा किया कि कर्नाटक में एक लोकसभा क्षेत्र से संबंधित मतदाता आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने चुनावों में धांधली की, ताकि भाजपा को वोट ‘‘चुराने” और 2024 के आम चुनाव में सीट जीतने में मदद मिल सके। कांग्रेस नेता ने भाजपा की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग और सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा देश भर में बड़े पैमाने पर ‘‘आपराधिक धोखाधड़ी” की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
रविशंकर प्रसाद बोले- राहुल का बयान बेशर्मी भरा
कांग्रेस नेता की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गैर-जिम्मेदाराना और बेशर्मी से भरी टिप्पणी की है।” भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गांधी ने निर्वाचन आयोग को धोखेबाज कहा है और ‘‘बेशर्मी” की सारी हदें पार कर दी हैं। संसद भवन परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रसाद ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी चुनाव जीत रहे हैं और आप (राहुल गांधी) उसे भी धोखाधड़ी कह रहे हैं। आप देश की जनता का अपमान कर रहे हैं, जिसने मोदी जी के काम, ईमानदारी और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति के लिए उन्हें वोट दिया था।”
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र-हरियाणा में हार…चुनाव आयोग जिम्मेदार? आखिरकार राहुल गांधी ने फोड़ ही दिया ‘एटम बम’
राहुल गांधी के बयान गैर-जिम्मेदाराना
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आप मानहानि के मामलों में जमानत पाने के लिए देश भर में घूमते रहते हैं और आप किसी और को धोखेबाज कहते हैं। मैं राहुल गांधी के बयानों की कड़ी निंदा करता हूं। उनका व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है और उन्हें संवैधानिक संस्था के बारे में भी नहीं पता कि क्या बोलना है।” प्रसाद ने कहा कि गांधी ने हताशा और गुस्से के कारण निर्वाचन आयोग के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए हैं, क्योंकि लोग कांग्रेस को अपना जनादेश नहीं दे रहे हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
Ravi shankar prasad hit back at rahul gandhis allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













