उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पांच कोच के कांच टूटे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Vande Bharat Viral News: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। हमले में वंदे भारत की 5 विंडो के शीशे टूट गए हैं। रेलवे प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
पथराव में क्षतिग्रस्त हुई विंडो (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Vande Bharat Stone Pelting: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना गदा पुलिया के पास उस समय हुई, जब ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर अचानक पत्थर फेंक दिए, जिससे ट्रेन के पांच कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ कोचों के शीशे टूटने लगे। घटना से यात्री घबरा गए और कुछ देर के लिए ट्रेन में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
विंडो के शीशे टूटे, फोटो सामने आई
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद अधिकारियों ने प्रभावित कोचों का निरीक्षण किया और यात्रियों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोच की विंडो के टूटे हुए शीशों के फोटोज भी सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा रेलवे प्रशासन
रेलवे प्रशासन अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है, ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : घरौंडा शिव महापुराण विवाद: पूर्व आयोजक सतीश कुमार का पलटवार, पंडित प्रदीप मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
रेलवे सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
वंदे भारत जैसी आधुनिक और हाईस्पीड ट्रेन पर पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वंदे भारत ट्रेन पर पहले भी कई बार पथराव हो चुका है। ऐसे में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर यात्रियों में भी चिंता बढ़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
