राजस्थान में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यवर्धन राठौर, किरोड़ी लाल मीणा समेत 22 विधायक बने मंत्री

Rajasthan CM Oath Ceremony, CM Bhajanlal Sharma
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल (Rajasthan Cabinet Expansion) का विस्तार हो गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 विधायकों व चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली जिनमें से 12 को कैबिनेट, पांच को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता दिलाई। राज्यवर्धन राठौर, किरोड़ी लाल मीणा समेत 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1741035474544996458

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री

  • किरोड़ी लाल मीना
  • गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • मदन दिलावर 
  • कन्हैया लाल चौधरी 
  • सुमित गोदारा
  • जोगाराम पटेल
  •  सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • हेमंत मीना 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

  •  संजय शर्मा
  • गौतम कुमार
  • झाबर सिंह खर्रा
  •  सुरेंद्र पाल सिंह
  • हीरालाल नागर 

राज्यमंत्री 

  • ओटाराम देवासी
  • डॉ. मंजू बाघमार
  • विजय सिंह चौधरी
  • के के बिश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढम

भजनलाल शर्मा ने बने मुख्यमंत्री

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया था। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com