उज्जैन में साधु की मौत निकली हत्या, समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
Sadhu Murder Case: मंगलनाथ क्षेत्र में साधु गंगेश्वर गिरी की संदिग्ध मौत हत्या निकली। पोस्टमार्टम में सीने पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
- Reported By: अजय नीमा
उज्जैन में साधु की हत्या का खुलासा(फोटो सोर्स: नवभारत)
Ujjain Sadhu Murder Case:उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित मंगलनाथ इलाके में साधु गंगेश्वर गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक रूप से सामान्य मृत्यु माने जा रहे इस मामले में समाधि से शव निकलवाकर कराए गए पोस्टमार्टम के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में सीने पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रिश्तेदार की सूचना के बाद शुरू हुई जांच
17 जून को मृतक के भाई अनिल कुमार जोशी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बड़े भाई सुनील जोशी उर्फ गंगेश्वर गिरी पिछले डेढ़ वर्ष से मंगलनाथ क्षेत्र की एक कुटिया में रह रहे थे। 10 जून को परिजन की उनसे फोन पर बात हुई थी, जिसमें विवाद जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 17 जून को कुटिया पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और पता चला कि 11 जून को उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
डायल-112 कॉल बना अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें घटना वाले दिन डायल-112 पर की गई शिकायत सामने आई। शिकायत में गंगेश्वर गिरी ने बताया था कि कौशिक सोनी नामक युवक ने विवाद के दौरान उन पर पानी की केन फेंकी थी, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उन्हें थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी थी, लेकिन वे अगले दिन नहीं पहुंच सके और उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन-बदनावर हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन के दौरान लगी भीषण आग
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सीने पर लगी गंभीर चोट के कारण ही साधु की मृत्यु हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच आगे बढ़ाई।
यह भी पढ़ें:सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
डायल-112 की शिकायत, तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कौशिक पिता शशिभूषण सोनी (24 वर्ष), निवासी शिवांश पैराडाइज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।
