Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन-बदनावर हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन के दौरान लगी भीषण आग

Car Fire During Trial Run: उज्जैन-बदनावर हाईवे पर सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन रोक दिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है।

  • Reported By: अजय नीमा
Updated On: Jun 28, 2026 | 01:29 PM

उज्जैन कार में लगी आग(फोटो सोर्स:नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Car Fire:उज्जैन-बदनावर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन पर निकली एक कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना ग्राम गंगेड़ी के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सर्विसिंग के बाद किया जा रहा था ट्रायल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार उज्जैन स्थित अवंतिका होंडा शोरूम में सर्विसिंग के लिए आई थी। सर्विसिंग पूरी होने के बाद शोरूम के कर्मचारी वाहन का ट्रायल रन करने हाईवे पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रायल के दौरान चालक ने बोनट से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद उसने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया।

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई कार

कार रोकने के बाद कर्मचारियों ने बोनट खोलकर देखा तो इंजन वाले हिस्से में आग लग चुकी थी। आग बुझाने के लिए आसपास से पानी लाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में साधु की मौत निकली हत्या, समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

जौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश

13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर

जनहानि नहीं, जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर चिंतामण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मंथन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बेहतर प्लानिंग के निर्देश

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा

प्रारंभिक तौर पर कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट करेंगे। फिलहाल जली हुई कार को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Ujjain badnawar highway car catches fire during test run

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 01:29 PM

Topics:  

  • Fire
  • Local
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.