उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का विरोध, रहवासियों ने बाबा महाकाल को सौंपा ज्ञापन, फ्लाईओवर बनाने की मांग

Ujjain Flyover Demand : उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच इंदिरा गांधी चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध। रहवासियों ने बाबा महाकाल और महापौर को ज्ञापन देकर फ्लाईओवर की मांग की।
Ujjain residents protest
ज्ञापन सौंपते हुए रहवासीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उज्जैन में इंदिरा गांधी चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध।

  • रहवासियों ने दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी के दौरान ज्ञापन सौंपा।

  • महापौर मुकेश टटवाल को भी ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखीं।

  • मकानों और दुकानों पर असर पड़ने की आशंका जताई।

  • यातायात समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर बनाने की मांग की।

Ujjain Road Widening Protest : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को लेकर विरोध भी सामने आने लगा है। सांवेर रोड पर इंदिरा गांधी चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का क्षेत्रीय रहवासी विरोध कर रहे हैं।

दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी के दौरान रहवासियों ने भगवान महाकाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद महापौर मुकेश टटवाल को भी ज्ञापन देकर वैकल्पिक समाधान की मांग की।

मकान और दुकानों पर संकट की आशंका

बाबा महाकाल और महापौर को ज्ञापन सौंपने को लेकर रहवासियों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों और दुकानों के सामने मार्किंग की गई है। इससे कई परिवारों के मकान और छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों और दुकानों पर संकट खड़ा हो सकता है।

फ्लाईओवर बनाने की मांग

स्थानीय रहवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण की योजना में जरूरी संशोधन किए जाएं। साथ ही, यातायात की समस्या के समाधान के लिए फ्लाईओवर निर्माण के विकल्प पर भी विचार किया जाए। उनका कहना है कि इससे विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जा सकता है।

Ujjain residents protest
Bhopal News: मेट्रो निर्माण के बीच सड़कों पर धूल का गुबार, राहगीर परेशान, दुकानदारों की बिक्री प्रभावित

विकास के विरोधी नहीं, समाधान चाहते हैं रहवासी

सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे क्षेत्रीय रहवासियों ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के विरोधी नहीं हैं। उनकी मांग है कि विकास कार्यों की योजना बनाते समय प्रभावित परिवारों, मकानों, दुकानों और रोजगार पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखा जाए। अब रहवासियों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन उनकी समस्याओं पर विचार कर उचित समाधान निकालेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com