रामघाट पर स्नान के दौरान डूबने लगी 19 वर्षीय युवती, होमगार्ड जवान राजेंद्र डाबी ने नदी में छलांग लगाकर बचाया

Ujjain Home Guard Rajendra Dabi : उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा नदी में डूब रही 19 वर्षीय श्रद्धालु को होमगार्ड जवान राजेंद्र डाबी ने नदी में छलांग लगाकर बचाया। 130 से अधिक तैराक-गोताखोर तैनात हैं।
Home Guard Soldier Rescues 19 Year Old Devotee
होमगार्ड जवान ने युवती को बचाया(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Ujjain Ramghat Girl Rescue : श्रावण मास और नागपंचमी के चलते उज्जैन के रामघाट समेत शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच रामघाट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। शिप्रा नदी में स्नान के दौरान 19 वर्षीय श्रद्धालु गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर युवती की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की रहने वाली मुस्कान पिता रतनलाल (19) बुधवार सुबह रामघाट स्थित चौकी के सामने शिप्रा नदी में स्नान कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। युवती को डूबता देखकर घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी तुरंत सक्रिय हुए और बचाव के लिए नदी में उतर गए।

तेज बहाव के बीच नदी में लगाई छलांग

राजेंद्र डाबी ने अपनी जान की परवाह किए बिना शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव और गहरे पानी के बीच उन्होंने डूब रही मुस्कान को पकड़ लिया और सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। जवान की त्वरित कार्रवाई के कारण समय रहते युवती की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और परिजनों ने होमगार्ड जवान की बहादुरी की सराहना की।

घाटों पर सुरक्षा के लिए 130 से ज्यादा तैराक-गोताखोर तैनात

होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि श्रावण मास और नाग पंचमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रामघाट समेत शहर के प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से अधिक होमगार्ड और एसडीआरएफ के प्रशिक्षित तैराक एवं गोताखोर तैनात किए गए हैं।

रात में भी घाटों पर लगातार निगरानी

अधिकारी के मुताबिक रात के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही नदी में स्नान करें तथा गहरे पानी की ओर न जाएं।

Home Guard Soldier Rescues 19 Year Old Devotee
जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, सराफा कन्या स्कूल रहेगा यथावत, खुलेंगे दो नए CM राइज स्कूल

बहादुरी के लिए पुरस्कृत होंगे होमगार्ड सैनिक

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने कहा कि होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए डूब रही श्रद्धालु की जान बचाई है। उनके इस बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। रामघाट की यह घटना एक बार फिर बताती है कि भीड़भाड़ वाले घाटों पर प्रशिक्षित तैराकों और बचाव दल की मौजूदगी कितनी महत्वपूर्ण है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com