उज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस
Ujjain Mayor Big Action On Encroachment: उज्जैन में अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन, महापौर मुकेश टटवाल खुद माइक लेकर सड़कों पर उतरे; सामान बाहर मिलने पर सीधे जब्ती की अंतिम चेतावनी।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन मेयर का अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mayor Encroachment Drive: धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सड़कों के चौड़ीकरण के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल खुद एक्शन मोड में नजर आए। नई सड़क क्षेत्र में लगातार लग रहे भीषण ट्रैफिक जाम की शिकायत पर महापौर नगर निगम की रिमूवल गैंग के साथ सीधे जमीन पर उतरे और दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया।
माइक थामकर दी सख्त चेतावनी, व्यापारियों में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान महापौर ने खुद हाथ में माइक थाम लिया और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि दोबारा किसी भी दुकान का सामान नाली या सड़क पर मिला, तो नगर निगम उसे तत्काल जब्त कर लेगा। जब्त किया गया सामान किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।” महापौर की इस अचानक घोषणा से पूरे बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर कर लिया।
यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस
नगर निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए कड़ा संदेश दिया है कि यातायात को प्रभावित करने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यदि कोई भी दुकानदार अपनी तय सीमा से बाहर सामान रखता पाया गया, तो बिना किसी रियायत के सीधे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
दतिया उपचुनाव: जातीय बिसात पर BJP और कांग्रेस की महाजंग, 10 प्रमुख जातियों को साधने उतरे दिग्गज
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
चौड़ीकरण के कारण वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ा दबाव
मीडिया से बातचीत करते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उज्जैन में इस समय कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है, खासकर नई सड़क, घंटाघर और तेलीवाड़ा मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक है।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
महापौर ने कहा कि इन मार्गों पर कई दुकानदार नालियों के ऊपर तक अपना सामान फैला देते हैं, जिसके कारण ग्राहकों की गाड़ियां भी बीच सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की टीम लगातार समझाइश दे रही थी, लेकिन स्थिति न सुधरने पर आज खुद मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को यह अंतिम चेतावनी दी गई है।
