उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Knife Attack Case Ujjain: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पिनाकी द्वार के पास सुरक्षाकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला, अतिक्रमण हटाने के दौरान भूरा माली की दुकान के कर्मचारी ने किया हमला।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन महाकाल मंदिर गार्ड पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Temple Guard Knife Attack: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर पिनाकी द्वार के पास शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की क्विक रिस्पॉन्स टीम के एक कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना फूल-प्रसादी की दुकान हटाने के विवाद के दौरान हुई।
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मी को पहले जिला चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसका भागते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान बढ़ा विवाद, क्यूआरटी जवान पर हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा फूल-प्रसादी की अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पिनाकी द्वार के पास भूरा माली की दुकान पर काम करने वाले अंकुश नामक युवक का क्यूआरटी टीम से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने टीम के सदस्य आकाश राठौर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
उज्जैन: टॉवर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुजुर्ग घायल; आरोपी कुछ ही देर में गिरफ्तार
डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
राजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
आरोपी को पकड़ने की कोशिश नाकाम, भागने का वीडियो वायरल
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गोपाल और सुधीर नामक युवकों ने आरोपी अंकुश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वारदात के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सड़क पर दौड़ते हुए घटनास्थल से भागता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
गंभीर घायल सुरक्षाकर्मी निजी अस्पताल में भर्ती
चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए क्यूआरटी जवान आकाश राठौर को तत्काल जिला चरक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, हमले में उन्हें गहरे घाव आए हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस और मंदिर प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आरोपी अंकुश की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
मंदिर जैसे संवेदनशील और अत्यधिक सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
